
जबलपुर. कर्नाटक में भले ही भाजपा बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार बनाने में विफल हो गई हो, लेकिन मप्र में भाजपाइयों को अब भी उम्मीद है कि वे चौथी बार सरकार बनाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक ने काम शुरू कर दिया है। चुनावों की रणनीति बनाने के लिए जगह जगह बैठकें आयोजित की जा रही हैं। संगठन के नेता क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।
about-
सम्भागीय बैठक में नौ जिलों से आए पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रतिनिधि
बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष-चौथी बार बनाएंगे सरकार
बैठक में बोले अध्यक्ष
'मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाएंगे। अबकी बार दो सौ पार का नारा नहीं, बल्कि संकल्प है। शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना होगा।Ó ये संदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने आशीर्वाद उत्सव लॉन आगा चौक में सम्भाग से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, अधोसंरचना के मामले में दूसरे प्रदेशों से आगे निकल गया है। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी मध्यप्रदेश की सभी लोकसभा सीटों में भाजपा जीत दर्ज करेगी।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने, उन्हें लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता उत्साह से लवरेज है। आगामी चुनाव में हर बूथ पर 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट से जीतना होगा।
ये शामिल -
बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री अतुल राय, प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, प्रदेश मंत्री राज्यसभा सांसद संपतिया उइके, बालाघाट सांसद बोधसिंह भगत, राज्य मंत्री शरद जैन, संजय पाठक, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एल्कर मंचासीन थे। बैठक का संचालन डिंडोरी जिला अध्यक्ष डॉ. सुनील जैन व आभार प्रदर्शन भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने किया। बैठक में जबलपुर ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल, महापौर स्वाति गोडबोले, विधायक अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इन्दु, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी के साथ नौ जिलों से आए जनप्रतिनिधि शामिल थे।