जबलपुर

जबलपुर में तकनीकी विश्वविद्यालय खुलने का रास्ता साफ, उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग ने लिया निर्णय

तकनीकी उच्च शिक्षा मंत्री ने विवि स्थापना के लिए भेजा प्रस्ताव

2 min read
Jan 09, 2018
jabalpur-engineering-college-become-technical-university

जबलपुर. जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने का आखिरकार उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग ने निर्णय ले लिया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री दीपक जोशी ने जबलपुर को तकनीकी विश्वविद्यालय बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। पत्रिका के साथ चर्चा में मंत्री जोशी ने कहा कि जबलपुर की आवश्यकताओं और सबसे पुराना इंजीनियरिंग कॉलेज होने के नाते भी जबलपुर विश्वविद्यालय के लिए हकदार है। जबलपुर में तकनीकी विश्वविद्यालय खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार जबलपुर को तकनीकी विश्वविद्यालय बनाने में यहां के उम्दा इंफ्रास्ट्रक्चर को बताया गया है। इसके अलावा उज्जैन में भी तकनीकी विवि खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें उजैन संभाग और इंदौर संभाग को जोड़ा जाएगा। इस मामले को लेकर पत्रिका ने लगातार समाचार प्रकाशित किए थे।


विवि से जुड़ेंगे तीन संभाग

बतााया जाता है कि तैयार किए गए प्रस्ताव में जबलपुर तकनीकी विश्वविद्यालय से तीन संभागों को जोड़ा जाएगा। इसमें जबलपुर संभाग के साथ ही सागर संभाग और रीवा संभाग को शामिल किया गया है। इसके अलावा उज्जैन में भी तकनीकी विवि खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें उजैन संभाग और इंदौर संभाग को जोड़ा जाएगा। इस तरह प्रदेश में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अलावा दो और तकनीकी विश्वविद्यालय बनेंगे।

जबलपुर का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर
सूत्रों के अनुसार जबलपुर को तकनीकी विश्वविद्यालय बनाने में यहां के उम्दा इंफ्रास्ट्रक्चर को बताया गया है। इस मामले को लेकर पत्रिका ने लगातार समाचार प्रकाशित किए थे। दूसरी ओर तकनीकी छात्र, युवा संगठन ने भी आंदोलन किए थे।


- जबलपुर का इंफ्रास्ट्रक्चर विश्वविद्यालय के लिए उपयुक्त है। जबलपुर को विवि बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
दीपक जोशी, उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री
- छात्र प्रतिनिधि मंडल की भोपाल में तकनीकी शिक्षा मंत्री के साथ बैठक हुई है। जबलपुर में तकनीकी विवि खोलने की घोषणा की है।
पंकज भोज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अभा टैक्नीकल स्टूडेंट फेडरेशन


Published on:
09 Jan 2018 03:07 pm
Also Read
View All