
जबलपुर. शहर का मौसम दिन में गर्म तो रात को गुलाबी ठंड वाला है। उत्तर पश्चिमी हवा के चलते रात में तापमान कम रह रहा है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान रविवार की तुलना में सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। इसके चलते दिन में हल्की गर्मी का एहसास हुआ।
पश्चिमी विक्षोभ का असर: मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर व उत्तरी भारत मे हो रही बर्फबारी के चलते शहर में भी पश्चिमी विक्षोभ बार बार सक्रिय हो रहा है। रात को चल रही उत्तर पश्चिमी हवा की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। अगले एक दो दिन में रात के तापमान मे भी बढ़त होने की संभावना है।