
जबलपुर। शहर में शुक्रवार को तेज धूप और पश्चिमी हवा की गर्मी से लोग बेहाल हो गए। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सुबह आसमान पर बादलों की ढाल बन गई। बादल साफ हुए तो सूरज ने तल्ख तेवर दिखाए। धूप असहनीय थी। शाम पांच बजे बादल छाए और तेज हवा चली। मौसम विभाग ने लू शुरू होने की चेतावनी दी है।
read more-
weather today
और सख्त होगा सूरज का रुख
धूप और पश्चिमी हवा से पारा 44 के पार
अब लू से बचने की चेतावनी
शहर में इस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 44.1डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 34 और शाम की आद्र्रता 16 प्रतिशत होने की वजह से गर्मी में उमस ने भी परेशान किया। दिन में पश्चिमी हवा की औसत रफ्तार 6 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एके वर्मा ने बताया कि मौसम शुष्क होने का अनुमान है। एेसी स्थिति में तापमान बढ़ सकता है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान से शुरू होने वाले चक्रवात के असर उत्तर भारत में होगा। इसके प्रभाव से जबलपुर आसपास के क्षेत्रों में अंधड़ आ सकती है।
भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार मानसून की दस्तक चार दिन पहले हो सकती है। अंडमान निकोबार में 20 मई तक मानसून सक्रिय होने अनुमान है। एेसा हुआ तो जबलपुर में आठ जून के आसपास मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है।
about- चार दिन पहले हो सकती है मानसून की दस्तक
केरल में 29 मई को मानसून आने का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में केरल में 29 मई तक मानसून पहुंच सकता है। हालांकि पूर्वानुमान के चार दिन आगे-पीछे मानसून की दस्तक होती रही है। केरल में मानसून पहुंचने के बाद मप्र पहुंचने में 9-10 दिन का समय लगता है। मप्र में सामान्य तौर पर 10 जून को मानसून आता है और पांच दिन बाद तक पूरे प्रदेश में पहुंचता है। हवा की दिशा और रफ्तार से मानसून पर असर पड़ता है। 25 मई से शुरू होगा नौतपा
ज्योतिर्विद डॉ. सत्येन्द्र स्वरूप शास्त्री के अनुसार 25 मई से नौतपा शुरू होगा। भीषण गर्मी रह सकती है। जबकि, नौतपा के ठीक बाद मानसून आने की सम्भावना बन रही है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मप्र में छह जून तक मानसून आने का पूर्वानुमान है। एेसी स्थिति में 8-9 जून तक जबलपुर में मानसून पहुंच सकता है।
- डॉ. मनीष भान, मौसम वैज्ञानिक जवाहर लाल कृषि विवि