जबलपुर

एमआर-4 पर दौड़ रहे ओवरलोडेड मालवाहक

तिपहिया वाहनों में ओवरलोडिंग के साथ-साथ बोरे-बंडल भी
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Mar 2024, 8:44 PM IST
Overloaded cargo running on MR-4
तिपहिया वाहनों में ओवरलोडिंग के साथ-साथ बोरे-बंडल भी

जबलपुर.
दीनदयाल चौराहे से लेकर कछपुरा के बीच एमआर-4 पर सवारी ऑटो रिक्शा में ओवरलोडिंग की जा रही है। तिपहिया वाहनों में ओवरलोडिंग के साथ-साथ बोरे-बंडल भी भरे जा रहे हैं, जिससे सफर के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। जानकार कहते हैं कि आइएसबीटी के पास से माल भरा जाता है और यह मेडिकल तक ढोया जा रहा है। इसमें ये वाहन भीड़ भरे क्षेत्र से भी निकल रहे हैं, जिससे हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई बार इससे बोरे गिर चुके हैं लेकिन पीछे आने वाले वाहन चालक सतर्क थे, जिससे हादसा होते-होते बचा।

हर्षित नगर कॉलोनी में मवेशियां का जमघट

जबलपुर. यादव कॉलोनी से लगे हर्षित नगर में मवेशियों के झुंड से रहवासी परेशान हो गए हैं। घरों के बाहर खड़े होने वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। घरों से बाहर बच्चे निकल नहीं पा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में सुबह से लेकर रात तक न जाने कहां से ये मवेशी आ रहे हैं? इन मवेशियों को हटाने के लिए लोगों ने निगम को सूचना भी दी है लेकिन उसके बाद भी यहां कोई अमला नहीं आया है। उधर, यह भी बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को भगाते हैं तो वे लोगों के पीछे दौड़ते हैं, जिससे इन्हें कोई नहीं बोल रहा है, जिससे इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।