जबलपुर

जमीन से सट गई ट्रांसफार्मर डीपी

शिवनगर में क्षतिग्रस्त स्पीड ब्रेकर
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2024, 10:13 PM IST
Transformer DP stuck to the ground
ट्रांसफार्मर पोल की डीपी जमीन से सट गई

जबलपुर. रांझी बस्ती के बीच ट्रांसफार्मर पोल की डीपी जमीन से सट गई है। इस डीपी के पास से ही यातायात चल रहा है। ऐसे हालात में करंट का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रीय लोग कहते हैं कि रविवार की दिन यहां बाजार लगने की वजह से लोग इसके आसपास बैठ जाते हैं। सामान भी रख देते हैं। इसके पास रहने वाले लेागों ने बताया कि कई बार इससे चिंगारी भी निकली है लेकिन उसके बाद भी इसकी मरम्मत नहीं की गई है। इसे जमीन उठाया नहीं गया है।

शिवनगर में क्षतिग्रस्त स्पीड ब्रेकर

जबलपुर. जगदम्बा कॉनोनी से शिवनगर मार्ग पर निगम ने प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर लगाए थे। ये स्पीड ब्रेकर टूट चुके हैं। टूटी जगहों पर जमीन से कीलें दिखाई दे रही हैं। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के पहिए पंक्चर हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोग कहते हैं कि कुछ जगहों पर पूरी सड़क पर दो-तीन फीट का ही ब्रेकर दिखाई दे रहा है। शेष जगह के स्पीड ब्रेकर गायब हो चुके हैं। इससे हो यह रहा है कि रात के समय ये दिखाई नहीं देते हैं और वाहन चालक अनियंत्रित हो रहे हैं।