जबलपुर

पानी सप्लाई आई पटरी पर, छठवें दिन मिली लोगों को राहत

रमनगरा प्लांट की राइजिंग लाइन में सुधार कार्य पूरा
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 May 2020, 12:13 AM IST
water.png

जबलपुर . लॉकडाउन के बीच पांच दिन से जलसंकट से जूझ रही शहर की आधी आबादी को छठवें दिन बुधवार को राहत मिली। रमनगरा प्लांट की मेन राइजिंग लाइन का सुधार कार्य सफल रहने पर प्लांट से जुड़ी सभी 16 टंकियों को मंगलवार रात पूर्व क्षमता के अनुसार भरा गया। बुधवार सुबह अधिकतर इलाकों में जलापूर्ति हुई। जिन इलाकों में टंकियां कम भर पाने से सुबह पानी नहीं पहुंचा था, वहां भी शाम को जलापूर्ति शुरू हो गई।

60 फीसदी क्षेत्र था प्रभावित
रमनगरा प्लांट से शहर के 60 फीसदी क्षेत्र में जलापूर्ति होती है। बुधवार सुबह जलापूर्ति बहाल होने से गढ़ा, शास्त्री नगर, धनवंतरि नगर, गंगानगर, गुलौआ, गंगा सागर, मदन महल, यादव कॉलोनी, राइट टाउन, रानीताल, बल्देवबाग, चेरीताल, विजय नगर, दमोहनाका, गोहलपुर सहित अधारताल के लोगों को राहत मिली।

पैरलल लाइन का काम जल्द पूरा हो

रमनगरा प्लांट की राइजिंग लाइन से जलापूर्ति बाधित होने से शहर के साढ़े आठ लाख से ज्यादा लोगों को जलसंकट से जूझना पड़ता है। इस सम्बंध में जानकारों का कहना है कि रमनगरा प्लांट से बिड़ला धर्मशाला तक पैरलर राइजिंग लाइन बिछाने का काम जल्द पूरा होना चाहिए।

Updated on:
28 May 2020, 12:13 AM IST
Published on: