जगदलपुर

Bachpan ka Pyar: बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ सहदेव का एलबम ‘बचपन का प्यार’ रिलीज, यू-ट्यूब पर 7 घंटे में 70 लाख व्यू

Bachpan ka Pyar: बचपन का प्यार गाना गाकर रातोंरात सोशल मीडिया में धूम मचा देने वाले सहदेव दिरदो का एलबम रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया। इसे रिलीज के पहले घंटे में ही 10 लाख लोगों ने देख डाला था। सात घंटे के भीतर गाने को 70 लाख लोग यूट्यूब पर देख चुके थे।
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2021, 9:39 AM IST
bachpan_ka_pyar_news.jpg
बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ सहदेव का एलबम 'बचपन का प्यार' रिलीज, यू-ट्यूब पर 7 घंटे में 70 लाख व्यू

जगदलपुर. Bachpan ka Pyar: बचपन का प्यार गाना गाकर रातोंरात सोशल मीडिया में धूम मचा देने वाले सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) से बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने महीनेभर पहले वादा किया था कि वे उसके साथ एक एलबम रिकॉर्ड करेंगे। यह वादा उन्होंने एलबम रिलीज करके पूरा कर दिया है। बुधवार को बचपन का प्यार एलबम मुंबई में लॉन्च किया गया।

एलबम रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया। इसे रिलीज के पहले घंटे में ही 10 लाख लोगों ने देख डाला था। सात घंटे के भीतर गाने को 70 लाख लोग यूट्यूब पर देख चुके थे। इसके अलावा एलबम इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी ट्रेंड कर रहा है और वहां भी इसे लाखों लोग देख चुके हैं। एलबम खुद बादशाह के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है।

बोला- पता नहीं आगे लोग साथ देंगे कि नहीं
एलबम रिलीज होने के बाद पत्रिका से बातचीत करते हुए सहदेव ने कहा कि एलबम को पहले ही दिन लाखों लोगों ने देख लिया है और वह इस बात से बेहद खुश है। सहदेव ने कहा कि पिछले एक महीने में मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है वह एक सपने की तरह ही है। उसने कहा कि वह आगे भी एक अच्छे गायक के तौर पर अपना भविष्य बनाना चाहता है लेकिन उसके मन में इस बात की शंका भी है कि आगे भी लोग उसका इसी तरह से साथ देंगे या नहीं।

गिफ्ट में लाखों की कार मिलने की बात अफवाह
सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से सहदेव और उसके पिता की एक तस्वीर वायरल हो रही जिसमें बताया जा रहा है कि एक कार कंपनी ने उसे 25 लाख रुपए की कार तोहफे में दी है। इस बात का सहदेव ने खुद खंडन किया है। सहदेव ने कहा कि उसे कार के शो रूम में बतौर अतिथि बुलाया गया था और उसने वहां एक व्यक्ति को कार डिलीवर की। हालांकि कार कंपनी ने 21 हजार रुपए का चेक देकर उसका सम्मान किया है।

Published on: