जयपुर

राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, विधिक सहायता एवं अंडर ट्रायल परीक्षण समिति की बैठक का हुआ आयोजन

राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, विधिक सहायता एवं अंडर ट्रायल परीक्षण समिति की बैठक का हुआ आयोजन
less than 1 minute read
Jul 11, 2024
Feature image

जयपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जयपुर महानगर द्वितीय के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश श्रीमाली की अध्यक्षता में गुरुवार को राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, विधिक सहायता के तहत अधिवक्ताओं को देय मानदेय एवं अण्डर ट्रायल परीक्षण समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में प्राधिकरण की सचिव पल्लवी शर्मा ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जारी एक्शन प्लान में दिए गए विभिन्न दिशा-निर्देशों की पालना में मीटिंग का आयोजन किया गया है। 

बैठक में पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत कुल 32 प्रार्थना-पत्र रखे गए जिन पर कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों की ओर से विचार-विमर्श पर अवार्ड पारित किए गए। मीटिंग के दौरान पीड़ित प्रतिकर में कुल 14 लाख 25 हजार राशि का अवार्ड पारित हुआ। इसी के साथ विधिक सहायता के तहत नियुक्त अधिवक्ताओं के देय मानदेय के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही कर अधिवक्तागण को नियमानुसार देय मानदेय के ऑर्डर जारी किए गए। साथ ही अंडर ट्रायल बंदी जो विभिन्न कैटेगरी में कारागार में निरुद्ध है उनकी रिहाई की अनुशंसा कर संबंधित न्यायालयों को भेजे जाने के निर्देश एवं आदेश प्रदान किए। बैठक में न्यायाधीश अनीष दाधीच, शिव कुमार, महानगर मजिस्ट्रेट मांडवी राजवी, डीसीपी राशि डोगरा डूडी, अमित कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Updated on:
11 Jul 2024 09:42 pm
Published on:
11 Jul 2024 09:42 pm