जयपुर

विधायकों के इस्तीफे के मामले में अब लंच बाद होगी सुनवाई, एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी करेंगे पैरवी

राजस्थान में विधायकों के इस्तीफे प्रकरण पर आज फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत में महाधिवक्ता ने विधानसभा सचिव की ओर से जवाब प्रस्तुत किया। साथ ही जानकारी दी गई कि इस्तीफे के स्वेच्छिक नहीं होने के कारण उन्हें खारिज किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jan 2023, 1:25 PM IST
विधायकों के इस्तीफे के मामले में अब दोपहर बाद होगी सुनवाई
विधायकों के इस्तीफे के मामले में अब दोपहर बाद होगी सुनवाई

जयपुर। राजस्थान में विधायकों के इस्तीफे प्रकरण पर आज फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत में महाधिवक्ता ने विधानसभा सचिव की ओर से जवाब प्रस्तुत किया। साथ ही जानकारी दी गई कि इस्तीफे के स्वेच्छिक नहीं होने के कारण उन्हें खारिज किया गया है। साथ ही 81 विधायकों की सूची भी की पेश की गई, जिनके इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष को प्राप्त हुए थे। वहीं, जवाब की प्रति उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को दी गई। अब अदालत दोपहर 2.30 बजे मामले में सुनवाई करेगा। यह सुनवाई चीफ जस्टिस पंकज मिथल व जस्टिस शुभा मेहता की खंडपीठ में होगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष की ओर से एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पक्ष रखेंगे।

बता दें कि इससे पूर्व 20 जनवरी को सुनवाई के दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने पैरवी करते हुए न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र पेश किया था। जिसमें विधानसभा सचिव की ओर से न्यायालय में 16 जनवरी को प्रस्तुत हलफनामे में दी गई जानकारी अस्पष्ट होने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने इस्तीफा प्रकरण के सभी तथ्य न्यायालय में रिकॉर्ड पर लाने की मांग भी की। इस पर अदालत ने आज का दिन सुनवाई के लिए मुकर्रर कर विधायकों के इस्तीफे प्रकरण के सभी दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए। साथ ही शपथ पत्र भी फिर से पेश करने के लिए राजस्थान विधानसभा सचिव को कहा गया था।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा