जयपुर

सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी के तीनों विधायक निष्कासित, मार्शल बुलवाकर सदन से निकलवाया बाहर

राज्य विधानसभा में सोमवार को पेपर लीक को लेकर जोरदार हंगामा हुआ।
2 min read
Jan 23, 2023
सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी के तीनों विधायक निष्कासित, मार्शल बुलवाकर सदन से निकालवाया बाहर
सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी के तीनों विधायक निष्कासित, मार्शल बुलवाकर सदन से निकालवाया बाहर

राज्य विधानसभा में सोमवार को पेपर लीक को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। भाजपा और रालोपा के विधायकों ने सदन में आकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। रालोपा के विधायक नारायण बेनीवाल, पुखराज गर्ग और इंदिरा बावरी तो वैल में आकर तख्ती दिखाने लगे और सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करने लगे। स्पीकर डॉ सीपी जोशी के बार-बार चेतावनी के बाद भी ये तीनों विधायक नहीं माने तो स्पीकर ने इन्हें मार्शल के जरिए सदन से बाहर निकलवा दिया और आज एक दिन की कार्यवाही से निष्कासित भी कर दिया।

दरअसल राज्यपाल के अभिभाषण के खत्म होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही 11:55 बजे दुबारा से शुरू हुई तो आरएलपी के तीनों विधायक फिर से सदन में आकर तख्तियां दिखाने लगे। इस तख्ती पर पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जा रही थी। तीनों विधायक सदन में नारेबाजी भी कर रहे थे। इस बीच स्पीकर जोशी ने कांग्रेस के नव निर्वाचित विधायक अनिल शर्मा को शपथ के लिए बुलाया और उन्हें शपथ दिलानी शुरु कर दी। इस दौरान भी आरएलपी के विधायक अपनी मांग दोहराते रहे।

शपथ पूरी होने के बाद स्पीकर जोशी ने उन्हें कहा कि कम से कम विधायक के शपथ के दौरान तो वे सदन में हंगामा नहीं करके गरिमा दिखाते। स्पीकर जोशी ने उन्हें अपनी सीट पर जाने के लिए कहा, नहीं मानने पर उन्हें सदन से बाहर जाने को कह दिया। इसके बाद भी तीनों विधायक नहीं गए तो जोशी ने मार्शल को बुलाकर तीनों को बाहर निकालने के निर्देश दे दिए। इस दौरान मार्शल ने महिला विधायक का हाथ पकड़ लिया तो राजेन्द्र राठौड़ खड़े हो गए और हाथ छोड़ने को कहा। इस पर वहां महिला पुलिसकर्मी आई और विधायक को बाहर ले गई। स्पीकर ने तीनों विधायकों को आज के लिए तीनों को निष्कासित भी कर दिया।

Published on:
23 Jan 2023 01:26 pm
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत