जयपुर

…ताे अजमेर से चुनाव लड़ेंगी आनंदपाल की मां, मांगाें काे पूरा नहीं किया ताे सरकार भुगतेगी अंजाम

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने सरकार पर राजपूज समाज के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Dec 30, 2017
anandpal

जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने सरकार पर राजपूज समाज के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर समय रहते मांगों को पूरा नहीं किया गया तो इसका अंजाम सरकार को तीनों उपचुनाव में देखने को मिलेगा।

सर्वसमाज का निर्णय हुआ तो आनंदपाल की मां को अजमेर से उपचुनाव में उतारा जाएगा। गोगामेड़ी ने कहा कि आनंदपाल मामले में सीबीआई जांच कराने की केन्द्र सरकार की स्वीकृति पर समाज में हर्ष है, लेकिन सरकार ने प्रतिष्ठित राजपूत नेताओंं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार भंसाली को फिल्म निर्माण का 20 करोड़ रुपए देकर फिल्म को बंद कर दे, नहीं तो देशभर से 20 करोड़ एकत्र कर करणी सेना भंसाली को पैसा भिजवाएगी। पद्मावती फिल्म का पूरे देश में प्रतिबंध होना चाहिए। सेंसर बोर्ड की कमेटी में रविंद सिंह मेवाड़ा को शामिल करने का समाज विरोध करता है।

Published on:
30 Dec 2017 09:16 am