जयपुर

राजस्थान से बड़ी खबर, उड़ान के बीच चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, 65 यात्रियों की जान पर बना संकट

इंडिगो एयरलाइन की चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का मामला सामने आया।

2 min read
May 25, 2025
पत्रिका फोटो....

जयपुर। इंडिगो एयरलाइन की चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का मामला सामने आया। फ्लाइट संख्या 6 ई -7742 जयपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। आज सुबह करीब पांच बजे यह फ्लाइट जयपुर से रवाना हुई थी। लेकिन उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद पायलट ने तकनीकी खराबी की जानकारी दी और फ्लाइट को करीब एक घंटे बाद वापस जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

यह भी पढ़ें

करीब 1 घंटे की उड़ान के बाद विमान को सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया। फ्लाइट में लगभग 65 यात्री सवार थे, जिन्हें विमान से सुरक्षित उतार लिया गया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। तकनीकी टीम की ओर से विमान की जांच की जा रही है। अब इंडिगो एयरलाइन की ओर से यात्रियों को अन्य फ्लाइट्स में एडजस्ट किया जा रहा है। जैसे जैसे चंडीगढ़ के रूट की फ्लाइट्स जा रही है, उनमें यात्रियों को भेजा जा रहा है।

इधर, इंटरनेशल फ्लाइट में भी आई तकनीकी खराबी…

इसके अलावा दिल्ली में खराब मौसम के चलते आज सुबह वियतजेट एयरलाइन की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया, लेकिन जयपुर पहुंचने के बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर ही फंस गए।

यह भी पढ़ें

यह मामला वियतजेट एयरलाइन की फ्लाइट वीजे-811 का है, जो वियतनाम की राजधानी हनोई से दिल्ली जा रही थी। सुबह करीब 4 बजे मौसम खराब होने के कारण इस फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। जयपुर पहुंचने के बाद फ्लाइट को दोबारा दिल्ली रवाना किया जाना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका।

तकनीकी दिक्कत के चलते यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने सुविधा और जानकारी की कमी को लेकर नाराजगी भी जताई। एयरलाइन की ओर से बाद में यात्रियों को सड़क मार्ग से दिल्ली भेजने की व्यवस्था की गई। एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से फिलहाल तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है।

Updated on:
25 May 2025 11:41 am
Published on:
25 May 2025 10:45 am
Also Read
View All

अगली खबर