जयपुर

Bisalpur Dam Latest Update : बीसलपुर बांध में पांच सितम्बर को पूरे दिन में इस रफ्तार से आया पानी, जानें एक नजर में…

Bisalpur Dam: त्रिवेणी नदी का बहाव गेज आज पूरे दिन 4 से 4.20 मीटर तक चला है। इससे बांध में तेजी से पानी आया है। आइए आप भी देखिए, पूरे दिन में किस रफ्तार से पानी आया है।
less than 1 minute read
Sep 05, 2024
Feature image

जयपुर। बीसलपुर बांध में पांच सितम्बर को तेजी से पानी आया है। सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक यानी इन 14 घंटों की ही बात की जाए तो बांध में 22 सेंटीमीटर तक पानी आ चुका है। जिस रफ्तार से त्रिवेणी का बहाव जारी है, उससे छह सितम्बर सुबह तक बांध में गेट खोलने की उम्मीदों जितना पानी आसानी से आ जाएगा। इसी को देखते बांध परियोजना के अधिकारियों ने गेट खोलने की सार्वजनिक सूचना भी जारी करवा दी है।


त्रिवेणी नदी का बहाव गेज आज पूरे दिन 4 से 4.20 मीटर तक चला है। इससे बांध में तेजी से पानी आया है। आइए आप भी देखिए, पूरे दिन में किस रफ्तार से पानी आया है।

बांध में पानी की आवक: 5 सितम्बर 6 AM to 8 PM Update

समयपानी ( RL मीटर )
सुबह 6 बजे315.08
सुबह 8 बजे315.11
सुबह 10 बजे315.13
दोपहर 12 बजे315.16
दोपहर 2 बजे315.19
अपरान्ह 4 बजे315.21
शाम 6 बजे तक315.26
शाम 8 बजे तक315.30
कुल 14 घंटे में पानी22 सेंटीमीटर
बांध की भराव क्षमता315.50 मीटर
बांध में वर्तमान में पानी315.30 मीटर
बांध अब इतना खाली20 सेंटीमीटर

यह भी पढें:

यह भी पढ़े -

यह भी पढ़े -

Updated on:
05 Sept 2024 08:04 pm
Published on:
05 Sept 2024 08:04 pm