जयपुर

यूपी में हुई भाजपा की हार, राजस्थान में कर दिया यह काम, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

जयपुर, दौसा, बूंदी, डूंगरपुर और सीकर की जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति गठित

2 min read
Mar 14, 2018

शादाब अहमद /जयपुर. चुनावी साल में सरकार ने आखिर राजनीतिक नियुक्तियों की ओर फिर कदम बढ़ाया है। जिला स्तर के नेताओं-कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के प्रयासों की कड़ी में बुधवार को 5 जिलों में जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति का गठन किया है।

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य जन अभाव अभियोग एवं सर्तकता समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार ने बताया कि सभी जिलों में समितियों के अध्यक्ष जिला कलक्टर रहेंगे। इनमें एससी, एसटी, महिला, अल्पसंख्यक और समान्य वर्ग से सदस्य नियुक्त किए गए हैं।


जिलेवार ये हैं सदस्य
- जयपुर : जिला प्रमुख मूलचंद मीणा, कुलवंत सिंह, विनोद मीणा, सुमन भटनागर, कोटपूतली प्रधान मंजूकुमारी यादव, सांभर प्रधान बबलीकंवर, कृष्णमोहन शर्मा, लोकेन्द्र सिंह, अशोक जैन पांड्या और नगर न्यास सुधार के सचिव (यदि हो तो), नगर परिषद या नगर निगम बोर्ड के प्रशासक अथवा अध्यक्ष।

- दौसा : जिला प्रमुख गीता खटाना, बिरदीचंद महावर, नारायण मीना, कल्पना, महुवा प्रधान मीरा मीणा, लवाण प्रधान ममता, संजीव शर्मा, प्रेम चौधरी और इब्राहीम एडवोकेट।


- डूंगरपुर : जिला प्रमुख माधवलाल, प्रताप बलाई, भंवरलाल वेजा, माया सुथार, प्रधान दलपत मीना, सागवाड़ा प्रधान रेखा रोत, गुरुप्रसाद पटेल, शांतिलाल पांड्या, हरदिल अजीज, नगर न्यास सुधार के सचिव (यदि हो तो), नगर परिषद अध्यक्ष अथवा प्रशासक।

- बूंदी : जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, रामेश्वर मीणा, गोविन्द मेधवंशी, पेन्शु सिंह, केशोरायपाटन प्रधान प्रशान्त मीना, नैनवां प्रधान प्रसन्नबाई मीणा, लोकेश बागड़ा कापरेन, मनीष सेन, सैयद मंजूर अली, नगर न्यास सुधार के सचिव (यदि हो तो), नगर परिषद अथवा नगर निगम बोर्ड के प्रशासक।


- सीकर : जिला प्रमुख अपर्णा रोलन, भंवरलाल वर्मा, राजेश मीणा, दुर्गा देवी रणवां, दातारामगढ़ प्रधान अशोक जाखड़, खंडेला प्रधान मूलचंद वर्मा, प्रमोद सिंह बाजोर, मनोज सिंहानिया, सत्तार खां मलकान, नगर न्यास सुधार के सचिव (यदि हो तो), नगर परिषद अथवा नगर निगम बोर्ड के प्रशासक।

Published on:
14 Mar 2018 10:14 pm
Also Read
View All