जयपुर

आखिर शेखावत को मिला जिम्मा, बोले- मोदी को 2019 में फिर से बनाएंगे पीएम

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2018, 8:21 AM IST
cm raje visit in pipar city
gajendra singh shekhawat, MP gajendra singh shekhawat, Union Minister of State for Agriculture Gajendra Singh Shekhawat, Rajput Protest, Gaurav Yatra, Vasundhara Raje, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जयपुर। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मचे घमासान के बाद बिगड़ते जातिगत समीकरण को भाजपा ने अब सोशल इंजीनियरिंग से साधने का प्रयास किया है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 16 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की। अन्य पिछड़ा वर्ग, राजपूत, जाट और अनुसूचित जाति के नेताओं को समिति में अहम पद देकर पार्टी ने चुनाव में जाति समीकरण बनाने का प्रयास किया है। अल्पसंख्यक कोटे से भी एक समिति सदस्य बनाया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में पिछड़े केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को संयोजक का जिम्मा दिया गया है। इसके जरिए राजपूतों की नाराजगी और पार्टी में गुटबाजी खत्म करने का प्रयास किया गया है। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनिया सह संयोजक होंगे। यह समिति ही विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों का पैनल फाइनल करेगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी, केबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया, अरुण चतुर्वेदी, राजेन्द्र राठौड़, यूनुस खान, मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, लोकसभा सदस्य ओम बिरला, राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया, किरोड़ीलाल मीणा, विधायक अशोक परनामी और मंत्री का दर्जा प्राप्त औंकारसिंह लखावत समिति के सदस्य होंगे।

आखिर शेखावत को मिला जिम्मा
केन्द्रीय नेतृत्व कृषि मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर चुनाव में उतरना चाहता था। शेखावत के नाम पर पार्टी में एकाएक गुटबाजी हो गई, जिससे निपटने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व ने मदनलाल सैनी को अध्यक्ष बनाकर बीच का रास्ता निकाला। इससे राजपूतों में तो नाराजगी के स्वर उठे ही, पार्टी भी दो धड़ों में बंटती नजर आई। इससे चिंतित केन्द्रीय नेतृत्व ने अब शेखावत को संयोजक बनाकर स्थिति सामान्य करने की कोशिश की है।

उम्मीदवारों का पैनल बनाएगी समिति
विस चुनाव की रणनीति बनाने का काम समिति करेगी। आने वाले नाम इसी समिति के समक्ष रखे जाएंगे। यह समिति उनका विधानसभावार पैनल तैयार कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजेगी।

शाह व राजे के नजदीकी भी शामिल
अमित शाह और वसुंधरा राजे के नजदीकियों को भी चुनाव समिति में जगह मिली है। केबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोटे से समिति में आए हैं। गजेन्द्र सिंह केन्द्रीय नेतृत्व सहित संघ के भी नजदीक हैं।

प्राण-प्रण से करूंगा निर्वहन
गजेन्द्र सिंह शेखावत रवांडा के दौरे पर हैं। उन्होंने पत्रिका से विशेष बातचीत में कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो दायित्व दिया है, उसे प्राण-प्रण से निर्वहन करूंगा। विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे को फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए ऊर्जा का एक-एक बिंदु लगाकर काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2019 में फिर से पीएम बनाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?

Rajasthan Panchayat Election Result: कहीं 7वीं बार सरपंच बनीं पत्नी, कहीं 4 वोट से हारा दामाद; पंचायत चुनाव में नेताओं के परिवारों का क्या रहा हाल?

Rajasthan Weather Update: 29-30 अक्टूबर को राजस्थान में बारिश के आसार, दिन में भी गिरने लगा तापमान