
जयपुर
राजस्थान में शादियों की धूम है। इस महीने लगातार सावे हो रहे हैं। लेकिन इन सावों के बीच खबर राजस्थान के डूंगरपुर जिले से है। यहां पर एक दुल्हन फेरों से ठीक पहले गायब हो गई। उधर दूल्हा फेरों पर इंतजार करता रहा और इधर दुल्हन का कोई पता ठिकाना नहीं रहा। बाद में तलाश शुरु की गई तो दुल्हन दो दिन के बाद करीब एक सौ पच्चीस किलोमीटर की दूरी पर ऐसी हालत में मिली कि हर कोई दंग रह गया।
बाद में शादी को रद्द कर दिया गया। पूरा घटनाक्रम धंबोला थाना इलाके का है। पुलिस ने बताया कि सीमलवाड़ा कस्बे के एक घर में चार दिसम्बर को दो बहनों की शादी तय थी। दोनो बहनों की शादी दो भाईयों से की जानी थी। शादी वाले दिन तय समय पर बारात भी आ पहुंची लेकिन उसके बाद भी फेरे नहीं हो सके। दरअसल छोटी बहन पार्लर से नहीं लौटी थी। देरी का कारण पता किया तो पता चला कि वह पार्लर पर गई ही नहीं।
बाद में परिवार ने पुलिस की मदद ली और जांच पड़ताल शुरु कि। पुलिस ने परिवार से कहा कि वह किसी लड़के के साथ जा स कती है। सीसी फुटेज और अन्य माध्यमों से जांच पड़ताल करने पर पता चला कि वह उदयपुर पहुंच गई। दो दिन के बाद उसे उदयपुर के एक होटल से बरामद किया गया। उसने पुलिस को बताया कि समीर नाम का एक लड़का उसका दोस्त था। समीर से शादी करने से उसने इंकार कर दिया था। समीर जबरन उसने अपने साथ उठा ले गया और नशा देकर होटल में बंद कर दिया। वहां दो दिन में कई बार रेप किया ओर फिर जान से मारने की धमकियां दी। फोटो वीडियो बना लिए।
पीडिता ने पुलिस को बताया कि वह समीर के साथ नहीं जाना चाहती थी, लेकिन उसे बर्बाद कर दिया गया। अब पुलिस ने समीर को अरेस्ट कर लिया है। पीडिता ने उसके खिलाफ अपहरण, रेप, मारपीट और ब्लेकमेल करने संबधी कई केस दर्ज कराए हैं।