जयपुर

Budget 2023: रेल की बढ़ेगी ‘रफ्तार’, हवाई यातायात को लगेंगे ‘पंख’…!

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में रेलवे और हवाई यातायात के लिए कई सौगातें दी हैं। रेलवे के लिए बड़ी घोषणा करते हुए 2.40 लाख करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही रेलवे में निजी क्षेत्रों की भागीदारी बढ़ाने की भी बात कही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2023, 1:18 PM IST
 रेल की बढ़ेगी 'रफ्तार', हवाई यातायात को लगेंगे 'पंख'
रेल की बढ़ेगी 'रफ्तार', हवाई यातायात को लगेंगे 'पंख'

जयपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में रेलवे और हवाई यातायात के लिए कई सौगातें दी हैं। रेलवे के लिए बड़ी घोषणा करते हुए 2.40 लाख करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही रेलवे में निजी क्षेत्रों की भागीदारी बढ़ाने की भी बात कही है। वहीं, हवाई यातायात की बात करें तो 50 नए एयरपोर्ट की घोषणा भी बजट में हुई है। हेलीपोर्ट्स और एयरोड्रम भी बनाने की घोषणा से हवाई यातायात को पंख लगेंगे। वहीं, ट्रांसपोर्ट इंफ्रा के लिए 75 हजार करोड़ रूपए देने की घोेषणा बजट में की गई है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने संसद में कहा कि रेलवे के लिए यह बजट आवंटन 2013 की तुलना में नौ गुना अधिक है। इससे पहले साल 2022-23 के लिए 1.4 लाख करोड़ आवंटित किए गए थे। इस बजट में रेलवे सेक्टर के लिए अब तक की सबसे बड़ी राशि आवंटित की गई है। सरकार ने 2023-24 में पूंजीगत व्यय परिव्यय को 33 प्रतिशत बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है। सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि सकल घरेलू उत्पाद का 3.3 प्रतिशत होगा, जो 2019-20 में किए गए परिव्यय का लगभग तीन गुना है।

Published on:
Also Read
View All
पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा 

Indian Railways: जयपुर के खातीपुरा से रेल कनेक्टिविटी ने पकड़ी रफ्तार, डेढ़ साल में ट्रेनें दोगुनी; इन शहरों का सफर आसान