जयपुर

Raj.Board : 12 th अनिवार्य हिन्दी विषय की परीक्षा शुरू

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

2 min read
Mar 07, 2020

जयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rbse) की कक्षा 12 की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुई और शनिवार को हिन्दी अनिवार्य की परीक्षा शुरू हो गई। सीनियर सैकण्डरी की परीक्षा 3 अप्रेल तक चलेंगी। संस्कृत शिक्षा की वरिष्ठ उपाध्याय में हिन्दी अनिवार्य का पेपर हो रहा है। जयपुर में भी 557 परीक्षा केन्द्रों पर 1 लाख 10 हजार 902 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। अनिवार्य विषय अंग्रेजी व दर्शन शास्त्र का प्रश्नपत्र हो चुका है।
12 वीं की परीक्षा में 8 लाख 67 हजार 274 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परीक्षा के लिए 3 हजार 847 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। इस वर्ष सीनियर सैकण्डरी कला वर्ग में 5 लाख 90 हजार 223, वाणिज्य वर्ग में 36 हजार 551, विज्ञान वर्ग में 2 लाख 39 हजार 800 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। जयपुर जिले में 557 परीक्षा केन्द्रों बनाए गए हैं।
वहीं सैकण्डरी की परीक्षा 12 मार्च से शुरू होंगी जो 24 मार्च तक चलेंगी। सैकण्डरी की परीक्षा में 11 लाख 35 हजार 747 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। प्रवेशिका परीक्षा के लिए 6 हजार 972 और व्यावसायिक परीक्षा के लिए 42 हजार 989 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। जयपुर जिले में 2 लाख 34 हजार विद्यार्थी कक्षा 10 और 12 की परीक्षा के लिए पंजीकृत किए गए हैं।
इस वर्ष 306 परीक्षा केन्द्रों को सी.सी.टी.वी. कैमरों की निगरानी में रखा गया है। परीक्षाओं के संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों के सभी परीक्षा कक्षों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये गए हैं इसी प्रकार बोर्ड के सभी उत्तर पुस्तिका संग्रहण-वितरण केन्द्रों और उप केन्द्रों को सी.सी.टी.वी. कैमरों की जद में रखा गया है। इनका सीधा नियन्त्रण कक्ष बोर्ड कार्यालय में स्थापित किया गया है।
इसके बाद 8 से 10 मार्च तक तीन दिन का अवकाश रहेगा। इसमें होली अवकाश भी शामिल है। 11 मार्च को राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान और कृषि विज्ञान की परीक्षा होगी। इसी तरह 10 वीं बोर्ड की परीक्षा 12 मार्च से शुरू होंगी और 24 मार्च तक चलेंगी।

Published on:
07 Mar 2020 09:00 am
Also Read
View All