जयपुर

कांग्रेस OBC महिला विंग के लिए राजस्थान से 9 का चयन, राष्ट्रीय कन्वीनर बनीं सुचित्रा आर्य, सचिन पायलट ने दी बधाई

Rajasthan Congress : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान से पूर्व MLA सुचित्रा आर्य को ओबीसी महिला विंग का राष्ट्रीय कन्वीनर नियुक्त किया। सचिन पायलट ने सुचित्रा आर्य को शुभकामनाएं दी।
2 min read
Congress OBC Women Wing National Convener Rajasthan Suchitra Arya Sachin Pilot
Congress : ओबीसी महिला विंग का राष्ट्रीय कन्वीनर सुचित्रा आर्य व कांग्रेस नेता सचिन पायलट। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Congress : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान से पूर्व MLA सुचित्रा आर्य को ओबीसी महिला विंग का राष्ट्रीय कन्वीनर नियुक्त किया। कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने सुचित्रा आर्य को शुभकामनाएं दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने रविवार को ओबीसी महिला विंग का गठन किया है। कांग्रेस में महिला कांग्रेस पहले से ही कार्यरत है। पर ओबीसी विभाग ने अपनी महिला विंग का अलग से गठन किया है। महिला विंग में राजस्थान से 9 महला नेताओं को स्थान मिला है। वहीं देशभर से 39 महिला नेताओं को जगह दी गई है।

राजस्थान कांग्रेस के लिए यह एक बड़ी खुशी का अवसर है। इस पर राजस्थान के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि OBC विभाग में महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त होने पर पूर्व विधायक सुचित्रा आर्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने कुशल नेतृत्व और अनुभव से महिलाओं तथा ओबीसी वर्ग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को बुलंदी से उठाएंगी।

कार्यकारिणी में नव नियुक्त सदस्यों को बधाई

सचिन पायलट ने आगे लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और समाज के उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी। कार्यकारिणी में नव नियुक्त सदस्यों को भी बधाई देता हूं। आप सभी को सफल कार्यकाल के लिए मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

राजस्थान से चुनी गईं महिला नेता

राजस्थान से जिन 9 महिलाओं को ओबीसी विभाग ने अपनी महिला विंग जगह दी है, उनके नाम इस प्रकार हैं। सुचित्रा आर्य, नीमा चौधरी, दिव्या गुर्जर, अंकेल्श जाखड़, शमा बानो, उमा करण, सरिता चौधरी, कामिनी गुर्जर हैं।

देशभर से 39 महिला नेताओं को मिली जगह

देशभर से जिन महिला नेताओं को ओबीसी महिला विंग में जगह दी गई है, उनमें छत्तीसगढ़ से 1, दिल्ली से 3, गुजरात से 5, हरियाणा से 4, केरल से 1, मध्य प्रदेश से 5, महाराष्ट्र से 2, पंजाब से 2, राजस्थान से 9, तमिलनाडु से 1, उत्तर प्रदेश से 6 और उत्तराखंड से 1 शामिल हैं।

जानिए कौन हैं सुचित्रा आर्य

सुचित्रा आर्य राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की नेता हैं। वह हनुमानगढ़ जिले की नोहर विधानसभा सीट से दो बार चुनी गईं है। पहली बार 1990 और दूसरी बार 1998 में कांग्रेस की उम्मीदवार के रूप में नोहर विधानसभा सीट से चुनीं गईं थी। पर 2003 और 2008 के विधानसभा में उन्हे मुंह की खानी पड़ी। सुचित्रा आर्य मशहूर स्वतंत्रता सेनानी और किसान नेता कुंभा राम आर्य की बहू हैं।

Updated on:
20 Jul 2026 04:34 pm
Published on:
20 Jul 2026 04:34 pm