जयपुर

इस साल 60 लाख टन ज्यादा होगा धनिया, एक माह में 15 रुपए सस्ता

राजस्थान की मंडियों में इन दिनों करीब डेढ़ लाख बोरी धनिये की आवक प्रतिदिन हो रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2023, 11:06 AM IST
इस साल 60 लाख टन ज्यादा होगा धनिया, एक माह में 15 रुपए सस्ता
इस साल 60 लाख टन ज्यादा होगा धनिया, एक माह में 15 रुपए सस्ता

राजस्थान की मंडियों में इन दिनों करीब डेढ़ लाख बोरी धनिये की आवक प्रतिदिन हो रही है। इसमें सबसे ज्यादा आवक गुजरात की मंडियों में हो रही हैं। गुजरात मंडियों में प्रति दिन सवा लाख बोरी धनिया मंडियों में उतर रहा है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश में 20 हजार तथा राजस्थान की रामगंजमंडी, बारां और कोटा में लगभग 15 हजार बोरी धनिया की आवक प्रतिदिन हो रही है। यहीं कारण है कि एक माह के दौरान धनिये के भाव 15 रुपए प्रति किलो तक टूट गए हैं। मसाला कारोबारी रामअवतार अग्रवाल का कहना है कि इस साल देश में डेढ़ करोड़ बोरी धनिया उत्पादन का अनुमान है। पिछले साल देश में लगभग 90 लाख बोरी धनिया पैदा हुआ था। अग्रवाल ने बताया कि धनिया ईगल मशीनक्लीन कोटा 77 रुपए तथा बादामी 74 रुपए प्रति किलो जीएसटी पेड बिक रहा है। जयपुर मंडी में धनिया ईगल मशीनक्लीन 75 रुपए प्रति किलो जीएसटी अलग में व्यापार हो रहा है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में धनिये की आवक निरंतर

देश के तीनों प्रमुख धनिया उत्पादक राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं गुजरात में धनिये की दैनिक आवक में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। किसानों की बिकवाली बढ़ने तथा स्टॉकिस्टों की हाजिर डिमांड सुस्त होने से धनिये के भावों में गिरावट को बल मिल रहा है। मसाला बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022-23 में अप्रेल से नवंबर की अवधि के दौरान देश से 390 करोड़ रुपए का 28,105 टन धनिया का निर्यात हुआ, जबकि एक साल पहले समान अवधि में 308 करोड़ रुपए का 32,934 टन धनिया निर्यात हुआ था। धनिये के निर्यात में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि आय 27 प्रतिशत उछल गई है।

Updated on:
6 Mar 2023, 11:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Public Ka Panna: दिवाली के सीजन में जयपुर के बाजारों में गंदा पानी, दुकानदार परेशान; कॉलोनियों में भी हाल बेहाल

राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?

Rajasthan Panchayat Election Result: कहीं 7वीं बार सरपंच बनीं पत्नी, कहीं 4 वोट से हारा दामाद; पंचायत चुनाव में नेताओं के परिवारों का क्या रहा हाल?