राजस्थान पत्रिका ने फिर जनसरोकार से जुड़े मुद्दे को उठाकर समाज को नई राह दिखाने के साथ ही सिस्टम को बदलने के लिए प्रेरित किया
जयपुर . राजस्थान पत्रिका ने चेंजमेकर नायक मुहिम शुरू की है जिसके जरिए अच्छे और साफ सुथरी छवि वाले लोग राजनीति में सक्रिय होंगे। यह लोकतन्त्र को जीवित रखने के लिए जरूरी है। ताकि देश का समग्र विकास हो। जनीति से भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म होना चाहिए, स्वच्छ छवि वाले और योग्यता वाले व्यक्ति राजनीति में आगे आए। पत्रिका ने पहले भी समाजिक सरोकार से जुड़ी कई मुहिम चलाई है जो कि सफल हुई है।
हनुमान वाटिका
प्रत्याशियों के चयन में भी भूमिका निभाए पत्रिका
वं शवाद, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार तथा अपराध के खात्मे व लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए राजनीति में सफाई जरूरी है। राजस्थान पत्रिका ने फिर जनसरोकार से जुड़े मुद्दे को उठाकर समाज को नई राह दिखाने के साथ ही सिस्टम को बदलने के लिए प्रेरित किया है। हनुमान वाटिका में हुई परिचर्चा में यह सामूहिक रायशुमारी सामने आई। वक्ताओं का मानना था कि राजनीति में शुद्धिकरण का जो बीड़ा पत्रिका ने उठाया है, उसे चुनावों तक जारी रखा जाए। विधानसभा व लोकसभा के चुनावों मेें प्रत्याशियों के चयन में पत्रिका अहम भूमिका निभाए।
ये रहे मौजूद
बीएस बेनीवाल, दीवान सिंह, हरी सिंह यादव, महेंद्र सिंह सिद्धू, कांता श्योराण, सरिता गोदारा, दान सिंह शेखावत, रिटायर्ड ब्रिगेडियर रवींद्र शर्मा, बजरंग लाल चौधरी, जगदीश पूनिया।
वीर दुर्गादास उद्यान
राजनीति में स्वच्छ छवि वाले लोगों को मिले जगह
राजनीति से भ्रष्टाचार के खात्मे के साथ ही स्वच्छ छवि और योग्य व्यक्ति राजनीति में आगे आएं, जो कि निजी स्वार्थ के बजाय देशहित में काम करें। वीर दुर्गादास उद्यान में हुई परिचर्चा में क्षेत्र के सीनियर सिटीजन्स ने बेबाकी से यह राय रखी। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि 'चेंजमेकर' अभियान के लिए जनता को जागरूक होना पड़ेगा तथा अच्छे लोगों को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करना होगा।
ये रहे मौजूद
आर.बी.गुप्ता, पी.सी.टांक, पं.संतोष दुबे, आर.बी.अग्रवाल, श्याम मुरारी लाल, महेन्द्र अग्रवाल, विनोद रायजादा, लक्ष्मी नारायण कुमावत, तेज करण पाराशर।