जयपुर

जाली नोट फैक्ट्री का पर्दाफाश, यूपी से सरगना गिरफ्तार

राजधानी में जाली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के बाद अब पुलिस ने गिरोह के सरगना गौरव पुडीर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
• •
Dec 18, 2025
Feature image

जयपुर. राजधानी में जाली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के बाद अब पुलिस ने गिरोह के सरगना गौरव पुडीर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से जाली नोट छापने के उपकरण जब्त किए गए हैं।

इस कार्रवाई में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 6 लाख 51 हजार रुपए के जाली नोट बरामद किए गए हैं।पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल ने बताया कि जाली नोट बनाने और खपाने का यह नेटवर्क जयपुर के साथ-साथ नागौर तक फैला हुआ था। इससे पहले चित्रकूट थाना पुलिस की सूचना पर नागौर में भी कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी जाली नोट से जुड़े प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।

विशेष पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त अपराध अभिजीत सिंह के सुपरविजन में सीएसटी और चित्रकूट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद चौधरी और देवेश फांडा से पूछताछ के बाद गौरव पुडीर को पकड़ा गया है।

Updated on:
18 Dec 2025 05:27 pm
Published on:
18 Dec 2025 05:26 pm
Also Read
View All
Rajasthan : नेहा बोरा, INDI गठबंधन और इमरान खान मामले पर शेखावत का सीधा जवाब, बताया-पंचायत चुनाव रिजल्ट पर क्या कहेगी कांग्रेस

Jaipur News: स्पिक मैके का सांस्कृतिक आयोजन, कलाकारों ने पुरुलिया छऊ नृत्य से जीवंत किए रामायण के प्रसंग

Indian Railway News: महिला आरक्षित कोचों पर पुरुषों का कब्जा, जयपुर जंक्शन की पड़ताल में खुली रेलवे सुरक्षा के दावों की पोल

IAS Vikas Marmat: सुर्ख़ियों में राजस्थान निवासी IAS विकास मरमत, चंद्रबाबू सरकार ने लिया सख्त एक्शन, जानिए पूरी ‘कॉन्ट्रोवर्सी’

CJP को विदेशी फंडिंग के आरोपों पर मदन राठौड़ का दावा, बोले- राहुल गांधी कठपुतली बनकर अभिजीत दीपके को साथ ला रहे