जयपुर

सर्दी-जुकाम में पिएं अलसी का काढ़ा

यदि आप सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या से परेशान हैं तो इन उपायों को आजमाएं। ये प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाएंगे।

less than 1 minute read
Oct 05, 2020
Feature image

दो कप पानी में दो चम्मच अलसी के बीज डाल दें। इस पानी को तब तक उबालें जब तक कि यह आधा न रह जाए। अब इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर प्रयोग करें।

अलसी के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर की आशंका को भी कम किया जा सकता है। एक एनीमल स्टडी से सामने आया कि इन बीजों में ओमेगा-३ फैटी एसिड की मात्रा अच्छी होती है, तो ट्यूमर की ग्रोथ को कम करने में लाभकारी होता है।

इलायची, सूखी अदरक, कालीमिर्च और दालचीनी सभी को 10 ग्राम की मात्रा में लेकर पीस लें। दिन में दो बार नियमित रूप से इस पाउडर की आधा चम्मच मात्रा गर्म पानी से लें।

कालीमिर्च, जीरा और गुड़ को पानी में उबाल लें और इसका सेवन करें। खांसी में आराम मिलेगा।
गर्म पानी के साथ अदरक का रस लेना भी फायदेमंद है। इसी तरह घी में लौंग और लहसुन को भूनकर ले सकते हैं।

त्रिकटू, हरितकी को बराबर मात्रा में मिलाकर गुड़ के साथ लड्डू बना लें। दूध के साथ एक से दो लड्डू रोजाना ले सकते हैं।

अलसी के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर की आशंका को भी कम किया जा सकता है। एक एनीमल स्टडी से सामने आया कि इन बीजों में ओमेगा-३ फैटी एसिड की मात्रा अच्छी होती है, तो ट्यूमर की ग्रोथ को कम करने में लाभकारी होता है।

Published on:
05 Oct 2020 03:10 pm