जयपुर

हनुमान जन्मोत्सव: शाम को बजरंगबली निकलेंगे नगर भ्रमण पर, 40 झांकियां होंगी शामिल

हनुमान जन्मोत्सव:
less than 1 minute read
Apr 24, 2024
Feature image

जयपुर. हनुमान जन्मोत्सव के तहत आज शाम शहर में शोभायात्रा निकलेगी। हनुमंत शोभायात्रा समिति की ओर से 38 वीं शोभायात्रा बुधवार शाम 6 बजे निकाली जाएगी। सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर से शाम छह बजे रवाना होगी। आज शाम निकलने वाली शोभायात्रा में 40 झांकियां होंगी। संत-महंतों के सान्निध्य में राज्यपाल कलराज मिश्र शोभायात्रा की आरती उतारेंगे।स्वर्ण मंडित रथ में सवार होकर हनुमानजी नगर भ्रमण पर निकलेंगे। 38 साल बाद इस बार हनुमान जन्मोत्सव के दूसरे दिन शोभायात्रा का आयोजन हो रहा है। शोभायात्रा में मुख्य रथ पर 100 साल से अधिक पुराना चांदपोल हनुमानजी का स्वर्ण मंडित चित्र स्वरूप को विराजमान किया जाएगा। हनुमानजी का यह चित्र स्वरूप स्वर्ण मंडित है, जो बाएं हाथ से आशीर्वाद देते हुए है।

40 झांकियां रहेंगी खास

अध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल ने बताया कि शाम पांच बजे रामलीला मैदान के बाहर झांकियां तैयार कर सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें 10 स्वचालित झांकियों सहित कुल 40 झांकियां खास रहेंगी। इनमें शहर में प्रमुख मंदिरों की झांकियां देखने को मिलेगी। शोभायात्रा सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर से शाम 5 बजे रवाना होगी, जो बैंडबाजे व लवाजमे के साथ जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, इंदिरा बाजार, खजाने वालों के रास्ते होते हुए रात 11 बजे चांदपोल हनुमान मंदिर पहुंचेगी। संयोजक ध्रुवदास अग्रवाल ने बताया कि इस बार अयोध्या राम मंदिर की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। अशोक वाटिका, पुष्पक विमान, शिव-नंदी शिवजी की आरती करते हुए सभी प्रमुख मंदिरों की झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल होंगी।

Updated on:
24 Apr 2024 02:27 pm
Published on:
24 Apr 2024 02:27 pm
Also Read
View All
जयपुर की नाबालिग लड़की को किडनैप करके ले गया 20 साल का युवक, 3000KM पीछा करने के बाद बिहार से पुलिस ने किया दस्तयाब

राजस्थान के 309 निकायों में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी तय, दावेदारों को फोन से सूचना, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

राजस्थान निकाय चुनाव: टिकट वितरण से पहले BJP-कांग्रेस में घमासान, पूर्व MLA ने दिखाई चप्पल, 2 दिग्गज हुए आमने-सामने

बड़ी राहत: पत्रिका के खुलासे के बाद राजस्थान के बिजली संयंत्रों को मिला कोयला, कैप्टिव खदानों सहित 22 रैक उपलब्ध

जयपुर में 30 लाख रुपए की चोरी, रक्षाबंधन मनाने ससुराल गया परिवार, सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर, टूटे मिले ताले