जयपुर

हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर ने जयपुर पुलिस कॉन्स्टेबल को पीटा, चेहरे पर मुक्के मारे; लात-घूंसे मारकर फाड़ डाली वर्दी, फिर बस छोड़कर भागा

Jaipur News: गुस्से में आए चालक विकास ने बस से उतरकर कांस्टेबल पवन पर जमकर लात-घूंसे चलाए।
less than 1 minute read
• •
Feb 24, 2025
jaipur police

जयपुर। बस साइड में लगाने की बात पर हरियाणा रोडवेज के चालक और यातायात पुलिसकर्मी में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि बस चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। बाद में आरोपी सवारियों से भरी बस को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची श्याम नगर थाना पुलिस ने बस को जब्त कर पुलिसकर्मी का प्राथमिक उपचार करवाया।

पुलिस ने बताया कि अजमेर रोड 200 फीट चौराहे पर कांस्टेबल पवन की ड्यूटी लगी हुई थी। शनिवार दोपहर हरियाणा रोडवेज की बस जयपुर से अजमेर की तरफ जा रही थी। 200 फीट चौराहा के पास बस को स्टैंड पर रोकने की बजाय बीच में खड़ी कर दी। जाम लगता देखकर पवन ने वहां से बस हटाकर साइड में लगाने को कहा। इस पर हरियाणा रोडवेज बस का चालक विकास कुमार अभद्रता करने लगा। उसका कहना था कि तुम लोग राजस्थान रोडवेज बस का चालान नहीं करते हो हरियाणा वालों के पीछे पड़े हुए हो।

होंठ फटा, मुंह से निकला खून

गुस्से में आए चालक विकास ने बस से उतरकर कांस्टेबल पवन पर जमकर लात-घूंसे चलाए। मारपीट कर कांस्टेबल की वर्दी फाड़ डाली। मुंह पर मुक्का मारने के कारण कांस्टेबल का होंठ फट गया। मुंह से खून निकलने लगा। लोगों को जमा होते देखकर सवारियों से भरी बस छोड़कर चालक व कंडेक्टर भाग निकले। श्याम नगर थाना पुलिस ने बस को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी।

Updated on:
24 Feb 2025 09:42 am
Published on:
24 Feb 2025 09:42 am
Also Read
View All
रंधावा से बोले गहलोत- पंजाब में पायलट आपके इंचार्ज, राजस्थान में आप इनके… फिर सचिन ने दिया ऐसा जवाब; वीडियो वायरल

जयपुर नगर निगम मुख्यालय में दिखी विचित्र स्थिति: पहली ही बैठक में गायब रहीं महिला पार्षद, पतियों ने संभाला मोर्चा

Rajasthan Politics: पंचायत चुनाव से पहले विश्वेन्द्र सिंह का वीडियो वायरल, जवाब में बोले ‘इनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं’

Rajasthan News: महंगाई का झटका! राजस्थान में ‘आधी रात’ से CNG-PNG के बढ़ी कीमतें लागू, जानिए कहां मिल रहा सबसे महंगा और सबसे सस्ता फ्यूल?    

Panchayati Raj History: नागौर से 67 साल पहले शुरू हुआ था पंचायतीराज का सफर, नेहरू ने ऐसे पहुंचाई गांव तक सत्ता