जयपुर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर सताने लगी गर्मी, यह शहर रहा सबसे गर्म

Rajasthan Heatwave Alert: आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद राजस्थान में एक बार फिर गर्मी सताने लगी है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 4 जिलों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।
2 min read
Jun 07, 2025
मौसम बदला मिजाज! कब बरसेंगे बादल? (photo-patrika)
मौसम बदला मिजाज! कब बरसेंगे बादल? (photo-patrika)

जयपुर। आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद राजस्थान में एक बार फिर गर्मी सताने लगी है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 4 जिलों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग की मानें तो अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, उसके बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश में शुक्रवार को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ का असर थमने से अधिकतर जिलों में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिला। बाड़मेर सहित जैसलमेर, फलोदी व बीकानेर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने 8 जून से प्रदेश के गर्मी के तेवर और तेज होने की संभावना जताई है। माना जा रहा है कि पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

बाड़मेर रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटे की बात करें तो बाड़मेर शहर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा जैसलमेर, फलोदी और बीकानेर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज हुआ।

कहां कितना रहा पारा

पिछले 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान अजमेर में 38.9, भीलवाड़ा में 40.4, अलवर में 38.0, जयपुर में 39.8, पिलानी में 38.9, सीकर में 38.0, कोटा में 42.1, चित्तौड़गढ़ में 41.5, जोधपुर में 41.4, चूरू में 40.2, श्रीगंगानगर में 41.8, नागौर में 39.9, बारां में 39.1, डूंगरपुर में 38.4, जालोर में 40.0, सिरोही में 36.7, फतेहपुर में 38.7, करौली में 38.8, दौसा में 39.8, लूणकरणसर में 40.2, प्रतापगढ़ में 37.6, झुंझुनूं में 38.4 और पाली में 40.6 डिग्री दर्ज किया गया।

अगले 3 दिन यहां हीटवेव का अलर्ट

प्रदेशभर में आज मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन, अगले तीन दिन कई जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 8, 9 और 10 जून को बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना है। ऐसे में पारा 45 डिग्री पार पहुंच सकता है।

जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?

मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग में 8 से 10 तक अधिक तापमान 45-46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं, बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून तक 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि 10 जून के बाद प्रदेशवासियों को हीटवेव से राहत मिल सकती है।

Also Read
View All
Jaipur में अनूठी पहल: प्लॉट मालिक ने नहीं काटा पीपल का पेड़, 15 फीट ऊंचे पेड़ को जड़ समेत लगाया नई जगह

Jaipur: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, पीछे से फ्लैट पर किया कब्जा, किराए पर भी चढ़ाया, बजाज नगर थाना में शिकायत दर्ज

CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी

जयपुर में 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या, सिर पर गहरे चोट के निशान मिले, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया