जयपुर

Rajasthan Oil Crisis : HPCL का बड़ा दावा, राजस्थान में पेट्रोल-डीजल का कोई संकट नहीं

Rajasthan Oil Crisis : देश की दिग्गज ऑयल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा सभी ग्राहकों को आश्वस्त करना चाहता है कि राजस्थान, विशेषकर जयपुर में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।

2 min read
Rajasthan Oil Crisis : जयपुर के एक पेट्रोल पम्म का दृश्य। फोटो पत्रिका

Rajasthan Oil Crisis : राजस्थान के अन्य जिलों की तरह जयपुर शहर में भी पेट्रोल‑डीजल की सप्लाई का संकट गहराने लगा है। जयपुर में पेट्रोल‑डीजल की राशनिंग शुरू हो गई है। इस तरह की अफवाहें और असत्यापित संदेश से आम जनता के बीच पेट्रोल‑डीजल के समाप्त होने का भय हो गया है। इस पर देश की दिग्गज ऑयल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ तस्वीर पेश की है। HPCL ने साफ किया है कि राजस्थान में ईंधन का कोई संकट नहीं है, बल्कि सप्लाई पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि HPCL, सभी ग्राहकों को आश्वस्त करना चाहता है कि राजस्थान, विशेषकर जयपुर में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं पर्याप्त है तथा रिटेल नेटवर्क पर निर्बाध संचालन जारी है।

एक मई से 20 मई 2026 के दौरान राजस्थान में HPCL ने ईंधन आपूर्ति में मजबूत वृद्धि दर्ज की है :-
1- पेट्रोल (MS): 50,575 KL, जबकि ऐतिहासिक बिक्री 42,501 KL थी - अर्थात 19 फीसदी वृद्धि
2- डीज़ल (HSD): 1,14,422 KL, जबकि ऐतिहासिक बिक्री 91,894 KL थी - अर्थात 24.5 फीसदी वृद्धि

जयपुर में ईंधन की कोई कमी नहीं - HPCL

HPCL ने आगे लिखा कि स्थिर आपूर्ति व्यवस्था एवं मजबूत परिचालन समर्थन को दर्शाते हुए, जयपुर रिटेल आउटलेट्स में:-
1- पेट्रोल (MS): 18.4 फीसदी वृद्धि।
2- डीज़ल (HSD): 21.3 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है।

जयपुर में ईंधन की कोई कमी नहीं है तथा सभी रिटेल आउटलेट्स नियमित रीप्लेनिशमेंट एवं निरंतर आपूर्ति समर्थन के साथ सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।

राज्यभर में उत्पादों की उपलब्धता पर्याप्त - HPCL

HPCL के अनुसार HPCL के अधिकारी एवं फील्ड टीमें लगातार जमीनी स्थिति की निगरानी कर रही हैं तथा ग्राहकों एवं डीलरों से संवाद कर घबराहट में खरीदारी से बचने की अपील कर रही हैं। उपरोक्त आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि राज्यभर में उत्पादों की उपलब्धता पर्याप्त है तथा आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से कार्य कर रही है।

HPCL का ग्राहकों से अनुरोध

HPCL ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों एवं अप्रमाणित संदेशों पर ध्यान न दें तथा सामान्य उपभोग व्यवहार बनाए रखें। HPCL राजस्थानभर में निर्बाध ईंधन उपलब्धता एवं उत्कृष्ट ग्राहक सेवा सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें

RGHS Update : राजस्थान में आरजीएचएस संकट खत्म, आज से निजी अस्पतालों में मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
Published on:
22 May 2026 09:41 am
Also Read
View All