
IMD Rainfall monsoon 2023 Forecast Today Weather : भारतीय मौसम विभाग दक्षिण पश्चिमी मानसून भारत में कब दस्तक दे रहा हैं। इसकी अपडेट जानकारी आज जारी करेगा। मौसम विभाग ने 4 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई थी लेकिन इस बार मानसून अरब सागर में अटक गया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके नई स्थिति के कारण मानसून तेजी से आगे नहीं बढ़ रहा है। ऐसे में केरल तट पर पहुंचने में तीन से चार दिन की देरी अभी और हो सकती है।
मौसम विभाग ने मई में जानकारी देते हुए बताया था कि इस बार मानसून केरल तट पर तीन दिन की देरी से 4 जून 2023 को दस्तक देगा और परिस्थितियां सही रहीं तो यह इसी पैटर्न पर पूरे देश में तिथि अनुसार पहुंच जाएगा। फिलहाल अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर छाने के बाद दक्षिण पश्चिमी मानसून दक्षिण मध्य अरब सागर में अटका हुआ है। केरल तट का अभी भी इंतजार है।
यह भी पढ़ें : तीन घंटे अलर्ट पर राजस्थान, पाकिस्तान से 90 KMPH की रफ्तार से आ रहा तूफान
राजस्थान में कब आ रहा Monsoon 2023
जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि यूं तो 20 से 25 जून तक मानसून राजस्थान में दस्तक देता है। यह स्थिति जब होती है जब मानसून अपनी सामान्य गति से पहुंचे। इस बार मानसून के तीन दिन के देरी से केरल के तट पर आने की संभावना थी लेकिन अभी यह अटका हुआ है। ऐसे में जब यह केरल तट पर पहुंच जाएगा और हवा अपना रूख तय करेंगी तो ही पता चलेगी कि राजस्थान में मानसून कब तक दस्तक दे रहा है। फिर भी हवा की गति और मौसम की परिस्थिति सही रही तो यह जून के अंतिम सप्ताह में राजस्थान को बारिश से सराबोर करेगा।