— एशिया आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया कोलंबो। भारत की सबसे इनोवेटिव और भरोसेमंद रिन्यूएबल ऊर्जा कंपनियों में से एक, आईसर्ट एनर्जी रिसर्च प्रा. लि. को एशियाई क्षेत्र में रिन्यूएबल ऊर्जा के परिवर्तन में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित एशियन आइकन अवॉर्ड (सीजन 3) से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार कोलंबो में आयोजित एक […]
— एशिया आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया
कोलंबो। भारत की सबसे इनोवेटिव और भरोसेमंद रिन्यूएबल ऊर्जा कंपनियों में से एक, आईसर्ट एनर्जी रिसर्च प्रा. लि. को एशियाई क्षेत्र में रिन्यूएबल ऊर्जा के परिवर्तन में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित एशियन आइकन अवॉर्ड (सीजन 3) से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार कोलंबो में आयोजित एक गरिमामय समारोह में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैथ्रीपाला यापा सिरीसेना द्वारा प्रदान किया गया।
यह सम्मान आईसर्ट एनर्जी रिसर्च प्रा. लि. के चेयरमैन राकेश बिस्वास व मैनेजिंग डायरेक्टर आरती त्रिवेदी ने प्राप्त किया। यह अवॉर्ड पवन, सौर और हाइड्रोजन ऊर्जा क्षेत्रों में कंपनी के प्रभावशाली कार्यों तथा एशिया भर में सतत एवं स्वच्छ ऊर्जा समाधानों को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
इस मौके पर चेयरमैन राकेश बिस्वास और मैनेजिंग डायरेक्टर आरती त्रिवेदी ने कहा कि एशियन आइकन अवॉर्ड प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह मान्यता पूरी आईसर्ट टीम के लिए नवाचार को और तेज करने तथा हरित भविष्य के लिए स्वच्छ ऊर्जा समाधानों के विस्तार की मजबूत प्रेरणा है।
कई प्रोेजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा किया
पिछले कुछ वर्षों में, आईसर्ट एनर्जी रिसर्च प्रा. लि. ने भारतीय सेना, भारतीय रेलवे, विभिन्न सरकारी संस्थानों और अग्रणी कॉर्पोरेट संगठनों के लिए उच्च प्रभाव वाले रिन्यूएबल ऊर्जा प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिससे भारत की स्वच्छ ऊर्जा अवसंरचना को बड़े स्तर पर मजबूती मिली है। भारत, श्रीलंका के सतत और मजबूत ऊर्जा भविष्य की दिशा में एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार के रूप में उभरा है। बड़े पैमाने पर सौर और पवन परियोजनाओं, अवसंरचना विकास तथा वित्तीय और तकनीकी सहयोग के माध्यम से भारत, श्रीलंका के 2030 तक 70% रिन्यूएबल ऊर्जा उत्पादन के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को सक्रिय रूप से समर्थन दे रहा है। इस साझा दृष्टिकोण के अनुरूप, आईसर्ट एनर्जी रिसर्च प्रा. लि. श्रीलंका के रिन्यूएबल ऊर्जा लक्ष्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए तत्पर है। इनोवेटिव स्वच्छ-ऊर्जा समाधानों, गहन तकनीकी विशेषज्ञता और सतत परियोजना निष्पादन क्षमताओं के माध्यम से आईसर्ट एनर्जी, विश्वसनीय रिन्यूएबल अवसंरचना के विकास का समर्थन करने के साथ-साथ दीर्घकालिक द्विपक्षीय सहयोग को भी प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखता है। ये पहलें न केवल ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत आर्थिक, रणनीतिक और पर्यावरणीय साझेदारी को भी और सशक्त बनाती हैं।
इस प्रतिष्ठित सम्मान के साथ, आईसर्ट एनर्जी रिसर्च प्रा. लि. एशिया और उससे आगे के लिए एक स्वच्छ और अधिक सतत ऊर्जा भविष्य को आकार देने की अपनी यात्रा को नए उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रहा है।