जयपुर

दुकानदारों को मेला स्थल खाली करने के निर्देश

प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे तिलवाड़ा
2 min read
Mar 18, 2020
दुकानदारों को मेला स्थल खाली करने के निर्देश
दुकानदारों को मेला स्थल खाली करने के निर्देश

बालोतरा(बाड़मेर ). कोरोना वायरस प्रकोप को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को उपखंड अधिकारी ने मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा में दुकानदारों को दुकानें खाली करने के निर्देश दिए। इस पर दुकानदारों ने कहा कि इससे उन्हें हजारों, लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सरकार व प्रशासन को रोग के बारे में पूर्व में जानकारी होने पर मेला आयोजन नहीं करना था। अधिकारियों की समझाइश पर कुछ दुकानदार व पशुपालक मेले से लौटे। वहीं कुछ वहीं जमे रहे।

कोरोना वायरस रोग प्रकोप को लेकर शताब्दियों से भरे जा रहे मल्लीनाथ पशुमेला तिलवाड़ा को इस वर्ष पहली बार निरस्त किया । सरकार ,प्रशासन व पशुपालन विभाग के पहले मेला आयोजित करने व देरी से इसके निरस्त करने के निर्णय पर पहुंचे पशुपालकों, दुकानदारों को हटाने के लिए मंगलवार दोपहर उपखंड अधिकारी रोहित कुमार, पुलिस उप अधीक्षक सुभाष खोजा मय पुलिस जवानों के साथ मेले में पहुंचे। पशुपालकों व दुकानदारों को मेला खाली कर घर लौटने को कहा। कहा कि कोरोना वायरस पर सरकार ने मेला निरस्त करने का निर्णय लिया है। इस पर पशुपालकों व दुकानदारों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि रोग का प्रकोप कई माह से हैं। अधिकारियों ने पशुपालकों व दुकानदारों को शीघ्र मेला छोड़ घर लौटने के आदेश दिए। इस पर कई पशुपालकों व दुकानदारों ने सामान समटना शुरू किया। वहीं घर की ओर लौटे। उपखंड अधिकारी ने शेष पशुपालकों व दुकानदारों को शाम तक स्वेच्छा से मेला मैदान छोडऩे के निर्देश दिए। पशु चिकित्सक रोहित चारण को दुकानदारों व पशुपालकों से समझाइश कर घर को रवाना करवाने को कहा। इस पर बहुत से पशुपालक व दुकानदार सामान समेट व पशु लेकर घरों को रवाना हुए। शाम तक इनके लौटने का सिलसिला जारी था। अधिकारियों की समझाइश पर कुछ दुकानदार व पशुपालक मेले से लौटे। वहीं कुछ वहीं जमे रहे। कलक्टर के निर्देश पर मेला स्थल खाली करवाने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Published on:
18 Mar 2020 05:58 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार