जयपुर

जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे की जल्द मिलेगी सौगात, इस महीने तक काम पूरा होने की उम्मीद

राजस्थान में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे काम इस साल पूरा होने की उम्मीद है। इसमें से करीब 35 किलोमीटर का काम बचा हुआ है।
2 min read
• •
Jan 17, 2025
jaipur to bandhikui expressway
प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi-Mumbai Expressway: राजस्थान में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का राजस्थान के हिस्से का काम इस साल पूरा होने की उम्मीद है। इस एक्सप्रेस-वे का 373 किलोमीटर का हिस्सा राजस्थान से निकल रहा है। इसमें से करीब 35 किलोमीटर का काम बचा हुआ है। यह काम सितम्बर तक पूरा होने का दावा किया जा रहा है।

एनएचएआइ अधिकारियों के मुताबिक सवाईमाधोपुर-दौसा-बूंदी खंड के बीच करीब 27 किलोमीटर का काम तो अप्रेल से पहले पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, कोटा के पास बन रही टनल का काम सितम्बर के अंत तक पूरा होने के आसार हैं। यह काम 2024 तक ही पूरा होना था, लेकिन टनल के काम में कुछ दिक्कतें आने और अन्य समस्याओं के चलते कार्य पूरा होने में समय लग रहा है।

जयपुर-बांदीकुई का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद

इस एक्सप्रेस-वे को जयपुर से जोड़ने के लिए बांदीकुई से जयपुर तक चार लेन का एक्सप्रेस-वे भी बन रहा है। 67 किलोमीटर के इस एक्सप्रेस-वे का काम मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।

सबसे पहले सोहना-दौसा पर शुरू हुआ था ट्रैफिक

इस एक्सप्रेस-वे पर सबसे पहले सोहना से दौसा के पास भांडारेज तक ट्रैफिक शुरू हुआ था। इस खंड का लोकार्पण पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया था। इसके बाद से इस एक्सप्रेस-वे को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। एनएचएआइ की कोशिश है कि इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की पहली तिमाही में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का काम पूरा हो जाए और ट्रैफिक भी शुरू हो जाए। इस एक्सप्रेस-वे से दिल्ली-मुम्बई के बीच की दूरी करीब 1 हजार 386 किलोमीटर होगी। बारह घंटे में यह सफर पूरा करने का दावा किया गया है।

आठ लेन से शुरूआत, 12 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा

यह एक्सप्रेस-वे वर्तमान में आठ लेन का है। इसे भविष्य में ट्रैफिक के हिसाब से 12 लेन तक किया जा सकेगा। एनएचएआइ ने जमीन अधिग्रहण इसी तरह से किया है कि भविष्य में यदि एक्सप्रेस-वे में लेन बढ़ानी पड़े तो फिर से जमीन अधिग्रहण की जरूरत ना पड़े। इस एक्सप्रेस-वे पर छोटे वाहन वर्तमान में 120 की अधिकतम स्पीड से चल रहे हैं, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 140 की स्पीड की जा सकती है।

Updated on:
17 Jan 2025 11:32 am
Published on:
17 Jan 2025 09:54 am
Also Read
View All
राजस्थान में ‘मां योजना’ पर अस्पतालों की ‘नो एंट्री’, 25 लाख के कवर के बावजूद 50 हजार के इलाज में भी मरीज परेशान

राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच संभलकर! सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, जरा सी हुड़दंगई-अभद्र टिप्पणी पहुंचाएगी सीधे हवालात

Indian Railways: राजस्थान को इंडियन रेलवे की बड़ी सौगात- ‘त्योहारी’ स्पेशल ट्रेनों को ग्रीन सिग्नल, जानें किन-किन रूट्स के यात्रियों को फ़ायदा?

Hailstorm Alert: राजस्थान के 6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, 40 kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, इन जिलों में बारिश की संभावना

Rajasthan: संघ प्रचारक की थाने के अंदर पिटाई, MLA बोले- पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो हत्या की कोशिश का मामला