जयपुर

दिवाली से पहले आई बड़ी खुशखबरी, जेडीए लॉन्च करने जा रहा 4 नई आवासीय योजनाएं

Jaipur Development Authority : शहर के बाहरी जोनों में एग्रो वेयर हाउस, वेपर हाउस, फार्म हाउस और व्यावसायिक भूखंडों के लिए भी योजनाएं बनाने पर काम किया जाएगा।
less than 1 minute read
Oct 14, 2024
Feature image
FILE PHOTO

JDA Residential Scheme: जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) जल्द ही 2500 भूखंडों की चार नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने जा रहा है। इस संबंध में रविवार को जेडीए में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयुक्त आनंदी ने जोन उपायुक्तों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

ये योजनाएं जोन-10 में गोविंदपुरा रोपाड़ा में, जोन-11 में चिरोता में, जोन-12 में नाहरी का बास और जयरामपुरा में आएंगी। बैठक में आयुक्त ने बताया कि इसके अतिरिक्त, शहर के बाहरी जोनों में एग्रो वेयर हाउस, वेपर हाउस, फार्म हाउस और व्यावसायिक भूखंडों के लिए भी योजनाएं बनाने पर काम किया जाएगा।

नागरिक सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन में सुधार

बुधवार से नागरिक सेवा केंद्र के माध्यम से पट्टे संबंधित सेवाओं के ऑनलाइन आवेदन के निस्तारण के लिए ड्राफ्ट एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) पर विचार-विमर्श किया गया। यह एसओपी 16 अक्टूबर से लागू की जाएगी।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

जोन उपायुक्त सरकारी भूमि को चिहिनत कर अतिक्रमण हटाएं।
समयबद्धता के साथ कार्य करें ताकि लोगों को सहूलियत मिले।
नियमन शिविर के लिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों की बिना शिथिलता के जानकारी एकत्र करें।
भूखंड के बदले राशि जमा न करने वाले सफल आवेदकों की सूची बनाई जाए।
लीज राशि की वसूली के लिए बड़े बकाएदारों को नोटिस दें।

Updated on:
14 Oct 2024 07:47 am
Published on:
14 Oct 2024 07:47 am
Also Read
View All
Rajasthan News : ‘स्वाइन फ़्लू’ से ICU में एडमिट मंत्री किरोड़ी लाल की आई लेटेस्ट हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसा है स्वास्थ्य? 

राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस में ‘विधायक राज’ खत्म! बदला टिकट वितरण फॉर्मूला, जानें अब कैसे हो रहा उम्मीदवार चयन?

Rajasthan Nikay Chunav : राजस्थान में अरविंद केजरीवाल की AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, कांग्रेस-BJP से पहले मारी बाज़ी- देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Crime: डेटिंग ऐप पर लड़कों को फंसाकर सुनसान जगह पर बुलाते, लूटने के बाद करते ब्लैकमेल, 2 आरोपी गिरफ्तार

नेपाल में ‘जल प्रलय’- कई भारतीय लापता, राजस्थान की भजनलाल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स