जयपुर

विश्व हृदय दिवस पर दौड़े जयपुराइट्स, मंत्री मदन दिलावर ने किया मैराथन का फ्लैग ऑफ

मैराथन का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।
less than 1 minute read
• •
Sep 29, 2024
Feature image

जयपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हेल्थ को लेकर हजारों जयपुराइट्स ने मैराथन दौड़ में भाग लिया। प्रतिभागियों ने "रन फॉर ग्रीन अर्थ" स्लोगन के साथ दौड़ लगाई। राजधानी में आज मणिपाल ग्रीन फिट मैराथन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ मंत्री मदन दिलावर, मोशन ब्रेन्स से वीरेंद्र सिंह और जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने किया। मैराथन का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।

दौड़ के दौरान हर प्रतिभागी को एक पौधा देकर हरित पर्यावरण का संदेश दिया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह आयोजन हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

बॉलीवुड गायक रविंद्र उपाध्याय ने भी इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया। मैराथन के विभिन्न वर्गों में 3 किलोमीटर फन रन, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर टाइम रन शामिल थे। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, मैडल और पौधे दिए गए। जबकि विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Updated on:
29 Sept 2024 10:18 pm
Published on:
29 Sept 2024 10:11 pm
Also Read
View All
 Jaipur Central Jail: बंदियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, सवाल- क्या सुरक्षित है प्रदेश की सबसे ‘हाई सिक्योरिटी’ जेल?

राजस्थान में स्वरोजगार योजना के आंकड़े चौंकाने वाले: लक्ष्य लाखों का, लेकिन लोन मिला सिर्फ 2 हजार को

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव में वोटर्स तक शराब सप्लाई की बड़ी साजिश! ताबड़तोड़ कार्रवाई और भारी जब्ती से हड़कंप

राजस्थान में ‘मां योजना’ पर अस्पतालों की ‘नो एंट्री’, 25 लाख के कवर के बावजूद 50 हजार के इलाज में भी मरीज परेशान

राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच संभलकर! सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, जरा सी हुड़दंगई-अभद्र टिप्पणी पहुंचाएगी सीधे हवालात