जयपुर

नहीं रही खाटू की खास भक्तः नौकरी छोड़ी, घर छोड़ा, पदयात्रा करते हुए 25000 निशान चढ़ा चुकी बाबा के, अब निशान चढ़ाने जाते समय चली गई जान

Khatu shyam ji news: इसी दौरान एक कार ने इसे टक्कर मार दी। ऐसे में आरती की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
Jun 06, 2024
Feature image

Khatu Shyam Ji News : यदि आप राजस्थान के खाटू श्याम दर्शन करने के लिए आते हैं तो अजमेर की रहने वाली आरती को जरुर जानते होंगे। जिसे कलयुग की मीरा के नाम से पहचाना जाता है। यह बाबा खाटू श्याम की ऐसी भक्त थी कि पिछले करीब 14 साल से लगातार पदयात्रा करती आ रही थी।

पदयात्रा के साथ इसका निशान चढ़ाने का भी संकल्प भी अनवरत जारी था। लेकिन अब इस कलयुग की मीरा की मौत हो चुकी है। दरअसल यह पदयात्रा करते हुए निशान लेकर खाटू जा रही थी। इसी दौरान एक कार ने इसे टक्कर मार दी। ऐसे में आरती की मौके पर ही मौत हो गई।

आरती ने 2 साल पहले काफी सुर्खियां बटोरी क्योंकि उसने एक संकल्प लिया था कि वह देवउठनी एकादशी तक बाबा के दर पर 5100 ध्वज चढ़ाएगी। वह अपना संकल्प पूरा करने के लिए ही खाटू आई थी। आरती कभी 21 तो कभी 51 निशान लेकर बाबा श्याम के दर पर आती थी। आरती ने इन सालों के दौरान 25000 से भी ज्यादा निशान खाटू के दरबार में चढ़ाए थे।

आरती ने 2012 में जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल अजमेर में नौकरी करना शुरू किया। लेकिन अच्छी खासी नौकरी को छोड़कर उसने भगवान की भक्ति को चुना। आरती इतनी लोकप्रिय हो चुकी थी कि निशान चढ़ाने के बाद जब वह वापस जाती तो कोई उससे किराया तक नहीं लेता। इतना ही नहीं लोग उसके रहने खाने की व्यवस्था भी निशुल्क ही करते थे।

Updated on:
06 Jun 2024 10:15 am
Published on:
06 Jun 2024 10:15 am
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत