जयपुर

शहीदों के परिवारों और बुजुर्गों का होगा सम्मान

राजधानी में शुक्रवार को वैलेंटाइन डे अनूठे तरीके से मनाया जाएगा। कैंडल मार्च निकाल दी जाएगी श्रद्धांजलि।
less than 1 minute read
• •
Feb 14, 2020
शहीदों के परिवारों और बुजुर्गों का होगा सम्मान
शहीदों के परिवारों और बुजुर्गों का होगा सम्मान

जयपुर. राजधानी में शुक्रवार को वैलेंटाइन डे सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वहीं, पुलवामा हमले की पहली बरसी के उपलक्ष्य में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
झालाना डूंगरी विकास महासंघ की ओर से सुबह 11 बजे झालाना डूंगरी फेज-4, धर्मकांटे के पीछे वृद्धजन सम्मान समारोह होगा। यह जानकारी आयोजक दिनेश गुप्ता ने दी।
रोटरी क्लब जयपुर मेट्रो की ओर से सुबह 10 बजे अजमेरी गेट स्थित यादगार टै्रफिक चौराहे से अभियान की शुरुआत होगी। अध्यक्ष डॉ.एसपी कंसल ने बताया कि इसके तहत वाहन चालकों को फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट लगाने व सीट बेल्ट पहनने का आग्रह किया जाएगा। अभियान सभी प्रमुख चौराहों पर चलेगा।
पुलवामा दिवस
शहीद फाउंडेशन की ओर से दोपहर 3 बजे विद्याधर नगर सेक्टर-1 के पीछे स्थित महादेव मंदिर में पुलवामा दिवस मनाया जाएगा। अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने बताया कि कैंडल मार्च निकाल कर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवारजन को सम्मानित किया जाएगा।

Published on:
14 Feb 2020 12:46 am