जयपुर

Weather Alert: अगस्त में तपने लगा राजस्थान, जानिए भारी बारिश को लेकर क्या कहता है मौसम विभाग

Rajasthan Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार 8 से 12 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्मय बारिश होने की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Aug 06, 2025
फाइल फोटो- पत्रिका

राजस्थान में मानसूनी बारिश की रफ्तार फिलहाल थम चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश में गर्मी और उसम का दौर फिर से शुरू हो चुका है। हालांकि पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन समूचे पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। वहीं आम जनता बादलों की ओर टकटकी लगा अब उनके बरसने का इंतजार कर रही है।

श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश कोटा के डिगोद में 20 एमएम दर्ज की गई। वहीं श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म रहा। जहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बीकानेर और फलोदी में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा। निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आद्रता की औसत मात्रा 60 से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई, जिससे उसम से लोग बेहाल रहे।

यहां शुष्क रह सकता है मौसम (Weather Forecast)

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 2-3 दिन मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद 8 अगस्त से कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्मय बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में आगामी 2-3 दिन मेघगर्जन के साथ छिटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने और 8 अगस्त से कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

यह वीडियो भी देखें

8 अगस्त से बदल सकता है मौसम (IMD Rain Alert)

8 से 12 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्मय बारिश होने की संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन भारी बारिश की संभावना काफी कम है। 11-12 अगस्त के दौरान भरतपुर और जयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election : ‘मिशन पंचायत चुनाव’ में कांग्रेस का बड़ा दांव, 152 जिला समन्वयकों की जंबो लिस्ट जारी

‘होटल की नहीं, गांव के चूल्हे की चाय पीऊंगा’, नाना पाटेकर का राजस्थान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, जब इंटरव्यू से पहले रखी थी शर्त

अरावली हिल्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: वागड़ आ रही हाई पावर्ड कमेटी, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में करेगी जांच

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: 10-11 अक्टूबर को बारिश-तेज हवा का अलर्ट, पिलानी सबसे गर्म और माउंट आबू सबसे ठंडा

Rajasthan Politics: ‘चापलूसी न मेरे खून में, ना ही कभी करूंगा’,  पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का नया ‘सियासी बम’! कांग्रेस में फिर हड़कंप