राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में गर्मी तेज होते ही नींबू के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 120 से 140 रुपए के बीच बोले गए। इनके अलावा आफ सीजन के चलते हरी मटर भी महंगी बिक रही है।
- मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज आलू-प्याज के दामों में गिरावट
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में गर्मी तेज होते ही नींबू के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 120 से 140 रुपए के बीच बोले गए। इनके अलावा आफ सीजन के चलते हरी मटर भी महंगी बिक रही है। आज हरी मटर के दाम 65 से 75 रुपए प्रति किलो बोले गए। इनके अलावा हरी मिर्च सस्ती हो गई। आज हरी मिर्ची के दाम 7 से 15 रुपए के बीच रहे तो वहीं बारीक हरी मिर्ची के दाम आज 28 से 30 रुपए के बीच रहे। टमाटर के दाम आज यथावत रहे आज हाइब्रिड टमाटर के दाम 12 से 18 रुपए तो देसी टमाटर के दाम 8 से 12 रुपए के बीच रहे। कल के मुकाबले आज भिंडी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली। आज भिंडी के दाम 15 से 30 रुपए के बीच रहे। आज थोक मंडी में फूल गोभी, पत्ता गोभी, करेला, शिमला मिर्च, लॉकी, बैंगन, कद्दू, कैरी, तुरई, ग्वार फली, खीरा व टिंडे के दाम सामान्य बने रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू-प्याज के दामों में गिरावट देखने को मिली। जहां आलू के दाम आज थोक मंडी में 5 से 8 रुपए के बीच रहे तो वहीं प्याज के दाम 7 से 14 रुपए के बीच बोले गए। आज लहसुन के दामों में भी गिरावट रही। आज लहसुन के दाम 20 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक मंडी ममें आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 12 से 18 रुपए
टमाटर देसी 8 से 12 रुपए
मटर 65 से 75 रुपए
मिर्ची 7 से 15 रुपए
बारीक मिर्च 28 से 30 रुपए
फूल गोभी 15 से 20 रुपए
पत्ता गोभी 5 से 8 रुपए
करेला 24 से 28 रुपए
शिमला मिर्च 10 से 12 रुपए
नींबू 120 से 140 रुपए
लोकी 6 से 10 रुपए
भिंडी 15 से 30 रुपए
अदरक 51 से 52 रुपए
ग्वार फली 30 से 35 रुपए
बैंगन 10 से 20 रुपए
कद्दू 4 से 5 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 6 से 11 रुपए
टिंडा 16 से 35 रुपए
कैरी 25 से 32 रुपए
तुरई 15 से 25 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
-------------------------------------------
प्याज के दामों में गिरावट
आलू 5 से 8 रुपए
प्याज 7 से 14 रुपए
लहसुन 20 से 100 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर