राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज भी नींबू के दाम ऊपर रहे। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 130 से 140 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिका। वहीं आज थोक मंडी में हरी मिर्ची के दामों में गिरावट देखी गई।
- मुहाना आलू-प्याज मंडी में आज आलू-प्याज के भाव यथावत
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज भी नींबू के दाम ऊपर रहे। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 130 से 140 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिका। वहीं आज थोक मंडी में हरी मिर्ची के दामों में गिरावट देखी गई। आज थोक मंडी में हरी मिर्ची के दाम 7 से 13 रुपए के बीच रहे तो बारीक हरी मिर्ची के दाम आज 28 से 30 रुपए के बीच रहे। आज टमाटर के दामों में भी हल्की गिरावट रही। आज हाइब्रिड टमाटर के दाम 10 से 16 रुपए के बीच तो देसी टमाटर के दाम आज 6 से 8 रुपए के बीच रहे। आज थोक मंडी में आफ सीजन की हरी मटर महंगी बिकी। आज हरी मटर के दाम थोक मंडी में 70 से 75 रुपए के बीच बोले गए। इनके अलावा आज भिंडी, टिंडा, फूल गोभी, पत्ता गोभी, करेला, शिमला मिर्च, कद्दू, लॉकी, खीरा, कैरी और तुरई के दामों में हल्की गिरावट रही। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज दाम यथावत रहे। आज थोक मंडी में आलू के दाम 5 से 8 रुपए के बीच रहे तो प्याज के दाम आज 7 से 14 रुपए के बीच रहे। थोक मंडी में आज लहसुन के दाम 25 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 10 से 16 रुपए
टमाटर देसी 6 से 8 रुपए
मटर 70 से 75 रुपए
मिर्ची 7 से 13 रुपए
बारीक मिर्च 28 से 30 रुपए
फूल गोभी 15 से 20 रुपए
पत्ता गोभी 5 से 8 रुपए
करेला 22 से 28 रुपए
शिमला मिर्च 10 से 12 रुपए
नींबू 130 से 140 रुपए
लोकी 6 से 8 रुपए
भिंडी 15 से 30 रुपए
अदरक 51 से 52 रुपए
ग्वार फली 25 से 35 रुपए
बैंगन 10 से 20 रुपए
कद्दू 4 से 5 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 6 से 10 रुपए
टिंडा 16 से 30 रुपए
कैरी 25 से 32 रुपए
तुरई 15 से 25 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
---------------------------
आलू-प्याज के दाम यथावत
आलू 5 से 8 रुपए
प्याज 7 से 14 रुपए
लहसुन 25 से 100 रुपए
्र- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर