राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज भी नींबू महंगा बिका। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 150 से 160 रुपए के बीच बोले गए। नींबू बीते करीब 25-30 दिन से लगातार ऊपर बना हुआ है।
- मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आलू-प्याज सस्ते
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज भी नींबू महंगा बिका। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 150 से 160 रुपए के बीच बोले गए। नींबू बीते करीब 25-30 दिन से लगातार ऊपर बना हुआ है। आज थोक मंडी में आफ सीजन की मटर भी महंगी बिकी। आज हरी मटर के दाम 70 से 75 रुपए के बीच बोले गए। वहीं टमाटर के दाम यथावत रहे। आज थोक मंडी में टमाटर हाइब्रिड व 20 से 26 रुपए के बीच बिका तो देसी टमाटर 10 से 12 रुपए के बीच बिका। हरी मिर्ची के दामों में गिरावट देखने को मिली। आज मंडी में हरी मिर्ची के दाम 7 से 13 रुपए के बीच रहे तो बारीक हरी मिर्ची के दाम आज 25 से 26 रुपए के बीच रहे। शिमला मिर्च के दामों में भी गिरावट देखने को मिली। आज शिमला मिर्च के दाम 10 से 12 रुपए के बीच रहे। भिंडी भी आज थोक मंडी में 15 से 30 रुपए के बीच बिकी। आज अदरक के दाम ऊपर रहे। आज थोक मंडी में अदरक के दाम 55 से 56 रुपए के बीच बोले गए। इनके अलावा आज फूल गोभी, पत्ता गोभी, कद्दू, बैंगन, खीरा, कैरी, तुरई, लॉकी, करेला और ग्वार फली के दाम आज यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज आलू-प्याज व लहसुन के दाम यथावत रहे। आज थोक मंडी में आलू के दाम 5 से 8 रुपए तो प्याज के दाम आज 7 से 14 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम आज 25 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक मंडी में सब्जियों के दाम इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 20 से 26 रुपए
टमाटर देसी 10 से 12 रुपए
मटर 70 से 75 रुपए
मिर्ची 7 से 13 रुपए
बारीक मिर्च 25 से 26 रुपए
फूल गोभी 18 से 25 रुपए
पत्ता गोभी 5 से 6 रुपए
करेला 22 से 28 रुपए
शिमला मिर्च 10 से 12 रुपए
नींबू 150 से 160 रुपए
लोकी 6 से 12 रुपए
भिंडी 15 से 30 रुपए
अदरक 55 से 56 रुपए
ग्वार फली 25 से 30 रुपए
बैंगन 10 से 20 रुपए
कद्दू 4 से 5 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 6 से 10 रुपए
टिंडा 16 से 30 रुपए
कैरी 28 से 30 रुपए
तुरई 15 से 22 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
---------------------------------
आलू हो रहा सस्ता
आलू 5 से 8 रुपए
प्याज 7 से 14 रुपए
लहसुन 25 से 100 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर