जयपुर

Muhana Mandi : थोक मंडी में आज कद्दू बिका सस्ता, अन्य स​ब्जियों के भाव भी नरम

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सीजन की सब्जी कद्दू सबसे सस्ता बिका। आज थोक मंडी में कद्दू के दाम 4 से 5 रुपए के बीच रहे।

2 min read
Apr 23, 2026

- मुहाना थोक आलू-प्याज मंडी में भी आज भाव रहे यथावत

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सीजन की सब्जी कद्दू सबसे सस्ता बिका। आज थोक मंडी में कद्दू के दाम 4 से 5 रुपए के बीच रहे। वहीं नींबू व हरी मटर आज भी महंगे बिके। आज नींबू के दाम 110 से 130 रुपए के बीच रहे तो आफ सीजन की हरी मटर के दाम भी आज 70 से 75 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा अन्य स​ब्जियों के दाम आज लगभग यथावत रहे। आज थोक मंडी में टमाटर हाइब्रिड, टमाटर देसी, ​हरी मिर्ची, बारीक हरी मिर्ची, फूल गोभी, पत्ता गोभी, करेला, ​शिमला मिर्च, लॉकी, ​भिंडी, बैंगन, टिंडा, तुरई, खीरा व कैरी के दाम आज यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज भाव यथावत रहे। आज थोक मंडी में आलू के दाम 5 से 8 रुपए के बीच रहे तो प्याज के दाम 7 से 14 रुपए के बीच रहे। आज लहसुन के दाम ​थोक मंडी में 30 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 16 से 20 रुपए

टमाटर देसी 8 से 12 रुपए

मटर 70 से 75 रुपए

मिर्ची 7 से 12 रुपए

बारीक मिर्च 16 से 22 रुपए

फूल गोभी 18 से 22 रुपए

पत्ता गोभी 5 से 6 रुपए

करेला 15 से 22 रुपए

शिमला मिर्च 10 से 12 रुपए

नींबू 110 से 130 रुपए

लोकी 6 से 12 रुपए

भिंडी 15 से 25 रुपए

अदरक 52 से 564 रुपए

ग्वार फली 20 से 28 रुपए

बैंगन 10 से 20 रुपए

कद्दू 4 से 5 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 6 से 10 रुपए

टिंडा 10 से 25 रुपए

कैरी 28 से 30 रुपए

तुरई 15 से 18 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

--------------------------------------

आलू-प्याज के भाव यथावत

आलू 5 से 8 रुपए

प्याज 7 से 14 रुपए

लहसुन 30 से 100 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर

Published on:
23 Apr 2026 11:27 am
Also Read
View All