जयपुर

MAA Update : देश के 30 हजार से अधिक अस्पतालों में फ्री में इलाज करा सकेगी राजस्थान की जनता

MAA Update : मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAA) अब पूरे देश के लिए मिसाल बन गई है। मां योजना में देश के 30 हजार से अधिक अस्पतालों का नेटवर्क शामिल हुआ। राजस्थान की जनता के लिए बड़ी खुशखबर है, अब इन अस्पतालों में वे फ्री में इलाज कर सकेंगे।
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2026, 7:23 AM IST
Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana Update Rajasthan people receive free treatment at more than 30,000 hospitals across the country
सीएम भजनलाल। फोटो पत्रिका

MAA Update : मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAA) अब पूरे देश के लिए मिसाल बन गई है। योजना में शामिल करोड़ों परिवार अब दूसरे राज्यों में भी निःशुल्क उपचार ले सकेंगे। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर अब इस योजना में देश के 30 हजार से अधिक अस्पतालों का बड़ा नेटवर्क शामिल हो गया है। इससे प्रदेश के नागरिकों को देश के नामी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाय) को एकीकृत कर वृहद रूप में प्रदेश में यह योजना संचालित की जा रही है।

राजस्थान सरकार ने इस योजना में करीब 6 माह पहले इंटर स्टेट पोर्टेबिलिटी लागू की थी, जिसके पहले चरण में इन बाउण्ड पोर्टेबिलिटी लागू की गई थी। इसके तहत दूसरे राज्यों के नागरिकों को राजस्थान में इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी।

योजना में आउट बाउण्ड पोर्टेबिलिटी की सुविधा शुरू

हाल ही में इस योजना में आउट बाउण्ड पोर्टेबिलिटी की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। इससे प्रदेश के नागरिकों को देश के अन्य राज्यों में निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

तमिलनाडु, कर्नाटक के अलावा सभी राज्यों में सुविधा

विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि आउट बाउण्ड पोर्टेबिलिटी के अंतर्गत तमिलनाडु और कर्नाटक के अलावा अन्य सभी राज्यों के करीब 17 हजार सरकारी और 14 हजार निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी।

इसमें पड़ोसी राज्यों के प्रमुख अस्पताल भी शामिल हैं। दिल्ली के 184, गुजरात के 2067, हरियाणा के 1366, मध्य प्रदेश के 1622, महाराष्ट्र के 1709, पंजाब के 823 और उत्तर प्रदेश के 6182 अस्पताल इस योजना में सूचीबद्ध हैं। इसमें दिल्ली एवं भोपाल के एम्स, मेदांता, चंडीगढ़ का पीजीआइ, लखनऊ का केएमपीयू, गुजरात के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एण्ड रिसर्च सेंटर, द गुजरात कैंसर एंड रिसर्च सेंटर, बनास मेडिकल कॉलेज एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट, पालनपुर, सहित कई नामी अस्पताल शामिल हैं।

Updated on:
4 Jan 2026, 7:23 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा 

Indian Railways: जयपुर के खातीपुरा से रेल कनेक्टिविटी ने पकड़ी रफ्तार, डेढ़ साल में ट्रेनें दोगुनी; इन शहरों का सफर आसान