जयपुर

इस राजकुमारी की खूबसूरती पर फिदा था हर काेर्इ, शादी के लिए प्रेमी ने खाेद डाली थी नाखूनों से झील ?

नक्की झील राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित प्रसिद्द हिल स्टेशन माउंट आबू में है। यह प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

2 min read
Sep 01, 2017
Nakki Lake Mount Abu Rajasthan

जयपुर। नक्की झील राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित प्रसिद्द हिल स्टेशन माउंट आबू में है। यह प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। मीठे पानी की यह झील राजस्थान की सबसे ऊंची झील हैं। नक्की से चारों ओर के पहाड़ियों का दृश्य बहुत ही सुंदर दिखता है। नक्की झील के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सूर्यास्त बिंदू से डूबते हुए सूर्य के सौंदर्य को देखा जा सकता है। सूर्यास्त के समय आसमान के बदलते रंगों की छटा देखने सैकड़ों पर्यटक यहां आते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य का नैसर्गिक आनंद देनेवाली यह झील चारों ओर से अरावली पर्वत शृंखलाओं से घिरी है। इस झील में नौका विहार की भी व्यवस्था है।

किवदंती है कि नक्की झील का निर्माण देवताओं ने अपने नाखूनाें से खोद कर किया था इसीलिए इसका नाम नक्की झील पड़ा। शुरू में इसे नख की झील कहा जाता था। समय के साथ बदल कर इसका नाम नक्की झील पड़ गया। दूसरी एक और किवदंती के अनुसार स्थानीय राजा ने अपनी बेटी की शादी के लिए शर्त रखी थी। उस शर्त के अनुसार जो भी इंसान एक रात में झील खोद देगा। उसकी शादी राजकुमारी से कर दी जाएगी। एक स्थानीय निवासी रसिया बालम ने इस शर्त को पूरा कर दिया। लेकिन बाद में राजा अपनी शर्त से मुकर गया। झील के पास जैन मंदिर के पीछे राजकुमारी और स्थानीय निवासी का मंदिर बना हुआ है।

नक्की झील समुद्र तल से 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भारत की एकमात्र झील है। झील ढाई किलोमीटर के दायरे में फैली हुई है। झील के किनारे एक सुंदर बगीचा है, जहां शाम के समय घूमने और नौकायन के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ता है। राजस्थान और गुजरात की सीमा में स्थित माउंट आबू के बाजारों में गुजरात की झलक भी दिखाई देती है। झील के किनारे ही एक मुख्य बाजार है। यहां पर राजस्थान और गुजरात की बनी वस्तुएं खूब मिलती हैं।

माउंट आबू रेल, सड़क और हवाई मार्ग से पहुंचा जा सकता है। हवाई मार्ग से माउंट आबू जाने के लिए आपकाे उदयपुर एयरपोर्ट जाना हाेगा। उदयपुर से माउंट आबू करीब 185 किलाेमीटर दूर है। यहां से आसानी से माउंट आबू के लिए टैक्सी उपलब्ध है। सड़क मार्ग से आने वाले के लिए भी राजस्थान के प्रमुख शहरों से बस और टैक्सी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा रेल मार्ग से आने वाले लोगो के सबसे नजदीक स्टेशन आबू रोड है जो कि माउंट आबू से करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर है।

Updated on:
01 Sept 2017 09:11 am
Published on:
01 Sept 2017 09:02 am