जयपुर

मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेन का हुआ संचालन, जानें शेड्यूल…

रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मुम्बई सेट्रल-भगत की कोठी (जोधपुर)-उधना एवं उधना-हिसार-मुम्बई सेट्रल स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Feb 2023, 5:58 PM IST
trainram1200.jpg
मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेन का हुआ संचालन

जयपुर। रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मुम्बई सेट्रल-भगत की कोठी (जोधपुर)-उधना एवं उधना-हिसार-मुम्बई सेट्रल स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने इस संबंध में जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09093, मुम्बई सेंट्रल-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा 4, 11 व 18 फरवरी को मुंबई सेंट्रल से शनिवार को 9.30 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार को 09.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09094, भगत की कोठी (जोधपुर)-उधना स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा 5, 12 व 19 फरवरी को भगत की कोठी से रविवार को 12.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सोमवार को 07.00 बजे उधना पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 09091, उधना-हिसार स्पेशल रेल सेवा 8, 15 व 22 फरवरी को उधना से बुधवार को 1.10 बजे रवाना होकर 22.25 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09092, हिसार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा 9, 16 व 23 फरवरी को हिसार से गुरूवार को 00.15 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को 04.30 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुंचेगी।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा