जयपुर

ओडिशा ने 30 तक बढ़ाया लॉकडाउन

कोरोना के कारण देश में गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 45 मौतें हुई हैं। वहीं ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 30 अप्रेल कर दी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को यह घोषणा की। ओडिशा ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। देश में लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल तक थी। पटनायक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कैबिनेट बैठक में यह फैसला किया गया। महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार ने एक वर्ष तक सभी मंत्रियों व विधायकों का वेतन 30 प्रतिशत काटने की घोषणा की है। यूपी में एक वर्ष के लिए विध

less than 1 minute read
Apr 10, 2020
ओडिशा ने 30 तक बढ़ाया लॉकडाउन

कोरोना के कारण देश में गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 45 मौतें हुई हैं। वहीं ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 30 अप्रेल कर दी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को यह घोषणा की। ओडिशा ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। देश में लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल तक थी। पटनायक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कैबिनेट बैठक में यह फैसला किया गया। महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार ने एक वर्ष तक सभी मंत्रियों व विधायकों का वेतन 30 प्रतिशत काटने की घोषणा की है। यूपी में एक वर्ष के लिए विधायक निधि रद्द कर दी है। वहीं पॉजिटिव मिले 14 इटैलियन पर्यटकों में से एक महिला की गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मौत हो गई, शेष 13 लोग ठीक होकर इटली जा चुके हैं।
संक्रमितों की संख्या 6700 के पार
दे श में कोरोना से गुरुवार को एक दिन में सर्वाधिक 45 मौतों के साथ कुल आंकड़ा 225 हो गया। वहीं, अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 6700के पार पहुंच चुकी है। सरकार ने 5865 संक्रमित व 169 मौत की ही पुष्टि की है। झारखंड में कोरोना से मौत का पहला मामला बोकारो में सामने आया।
मास्क नहीं तो अंगोछा या गमछा बांधें: मोदी
पी एम ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोगों से फोन से हालचाल पूछे। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि वे मास्क बनवा रहे हैं। इस पर मोदी ने कहा कि मास्क के चक्कर में मत पड़ो। अपने यहां जो गमछा या अंगोछा होता है उसी से मुंह बांधकर चल सकते हैं। यह काशी की रग-रग में बसा है।

Published on:
10 Apr 2020 12:46 am
Also Read
View All