जयपुर

सातवें वेतनमान के अनुरूप पेंशन संशोधन के आवेदन 31 तक

राजस्थान राज्य सेवा से 1 जनवरी 1991 से 31 दिसम्बर 2015 के मध्य सेवानिवृत हुए सभी पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों की सातवें वेतनमान के अनुसार प्री-2016 की पेंशन के संशोधन का कार्य कोषालय (पेंशन) जयपुर में किया जा रहा है। वर्तमान में 26 हजार 700 पेंशनर्स का पेंशन संशोधन कार्य किया जा चुका है। जिन पेंशनर्स ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे कोष कार्यालय जयपुर में 31 जुलाई 2020 तक आवेदन पेश करके अपनी पेंशन संशोधित करवा सकते हैं। जिन पेंशनरों ने पूर्व में आवेदन कर रखा है, उन्हें पुनः आवेदन करने

less than 1 minute read
Jul 09, 2020
सातवें वेतनमान के अनुरूप पेंशन संशोधन के आवेदन 31 तक

सातवें वेतनमान के अनुरूप पेंशन संशोधन के आवेदन 31 तक

जयपुर। राजस्थान राज्य सेवा से 1 जनवरी 1991 से 31 दिसम्बर 2015 के मध्य सेवानिवृत हुए सभी पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों की सातवें वेतनमान के अनुसार प्री-2016 की पेंशन के संशोधन का कार्य कोषालय (पेंशन) जयपुर में किया जा रहा है।

कोषाधिकारी (पेंशन)अंजू सिंह ने बताया कि वर्तमान में 26 हजार 700 पेंशनर्स का पेंशन संशोधन कार्य किया जा चुका है। जिन पेंशनर्स ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे कोष कार्यालय जयपुर में 31 जुलाई 2020 तक आवेदन पेश करके अपनी पेंशन संशोधित करवा सकते हैं। जिन पेंशनरों ने पूर्व में आवेदन कर रखा है, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

गौरतलब है कि प्रदेश में 1991 से लेकर 2015 तक रिटायर्ट हुए सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों की पेंशन तथा पेंशनरों की मृत्यृ हो चुकी है, उनकी पत्नियों को पारिवारिक पेंशन तो मिल रही है लेकिन उनमें से ज्यादातर को सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा था। इसके चलते वे पेंशन कार्यालय और कोष कार्यालय में लगातार गुहार लगाते घुमते थे। इस मामले को लेकर पेंशनरों ने मुख्य सचिव से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार भी लगाई थी।

Published on:
09 Jul 2020 04:14 pm
Also Read
View All