जयपुर

Phonepe, googlepay,amazonpay , और paytm यूजर्स के लिए सरकार का तोहफा

डिजिटल पेमेंट पर दी सुविधा
2 min read
Feb 05, 2020
Phonepe, googlepay,amazonpay , और paytm यूजर्स के लिए सरकार का तोहफा
Phonepe, googlepay,amazonpay , और paytm यूजर्स के लिए सरकार का तोहफा

आज के दौर में हर कोई ईजी पेमेंट की सुविधा को प्रिफर करने लगा है। वहीं दूसरी ओर से सरकार भी डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित करने में लगी है। इसी दिशा में एक ओर खास कदम उठाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बाइल वॉलेट फम्र्स जैसे पेटीएम, फोनपे, और ऐमजॉन पे को सरकार ही ओर से हाल ही में राहत दी गई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया वॉलेट सर्विस प्रोवाइडर्स को एक बार फिर बिना नो योर कस्टमर यानी केवाईसी वाले अकाउंट्स को सर्विसेज देने की परमिशन मिल गई है। ऐसे अकाउंट्स को पहले लिमिटेड सर्विसेज ही मिलती थीं और कैंसिलेशन का सामना करना पड़ा था। कस्टमर्स को नया ऑप्शन मिनिमम केवाईसी अकाउंट्स का मिलेगा, जो हाल ही में लाए गए सेंट्रल बैंक के लो केवाईसी पीपीआई अकाउंट्स जैसा है। आपको बता दें कि रेग्युलेटर्स की ओर से करीब 200 मिलियन मोबाइल वॉलेट यूजर्स के अकाउंट कैंसल किए जाने थे, जिन्हें अब राहत मिल सकती है। यूजर्स के लिए नॉन-केवाईसी अकाउंट्स को फुल केवाईसी में अपग्रेड करने की लास्ट डेट 29 फरवरी रखी गई थी और इसके बाद अकाउंट्स को बंद कर दिया जाता। इसमें कई ऐसे अकाउंट्स भी शामिल थे, जिनका ऑथेंटिकेशन आधार कार्ड की मदद से किया गया था और इसे सुप्रीम कोर्ट के 2018 में दिए गए आदेश के बाद अवैध माना गया था। आपको बता दें ति सेंट्रल बैंक ने हाल ही में नया केवाईसी सिस्टम कस्टमर्स के लिए इंट्रोड्यूस किया था। बाद में आधार वेरिफिकेशन की अनिवार्यता को बैंकों के लिए हटा दिया गया था। अब कस्टमर्स के पास केवाईसी करवाने के वैकल्पिक तरीके भी दिए गए हैं। साथ ही फुल केवाईसी न करवाने पर उनके ई.वॉलेट अकाउंट को कैंसल नहीं किया जाएगा। दरअसल भारत में ई.वॉलेट की सुविधा देने वाली तमाम कंपनियां हैं। भारत में नोटबंदी के बाद से ई.वॉलेट का इस्तेमाल काफी बढ़ गया था। बढ़ती अकाउंट संख्या के चलते आरबीआई लोगों की आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने चाहता था, लिहाजा ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं।

Updated on:
05 Feb 2020 10:37 pm
Published on:
05 Feb 2020 10:37 pm
Also Read
View All
Rajasthan: क्रिकेट मैच को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष, मचा बवाल, गुस्साए लोगों ने 7 घंटे तक किया थाने का घेराव

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए 10,245 वार्डों की ‘आरक्षण लॉटरी’ जारी, जयपुर सहित पूरे राज्य में बदला चुनावी गणित

राजस्थान सरकार की ‘ट्रांसफर लिस्ट’ पर बड़ी गफलत, आदेश जारी होने के तुरंत बाद लिए वापस, जानें क्या थी बड़ी वजह

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, CJP के आशुतोष रांका ने कहा- स्कूल ठीक करो या हमें गिरफ्तार करो

राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल