जयपुर

पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति ट्रंप से बात

चीन के साथ लद्दाख सीमा पर बढ़ते जा रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से बात की है। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच जी-7 समिट की अध्यक्षता को लेकर बातचीत हुई है। ट्रंप ने अमरीका में होने वाली इस समिट के लिए मोदी को न्योता दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2020, 1:01 AM IST
पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति ट्रंप से बात
पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति ट्रंप से बात

चीन के साथ लद्दाख सीमा पर बढ़ते जा रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से बात की है। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच जी-7 समिट की अध्यक्षता को लेकर बातचीत हुई है। ट्रंप ने अमरीका में होने वाली इस समिट के लिए मोदी को न्योता दिया है। हालांकि यह जानकारी नहीं मिली है कि दोनों के बीच लद्दाख सीमा पर जारी तनाव को लेकर भी बात हुई है या नहीं?
इस बीच, चीन ने एक बार फिर भारत को बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव प्रोजेक्ट का ऑफर दिया है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि यह प्रोजेक्ट भारत के लिए आर्थिक विकास के अवसरों के दरवाजे खोल सकता है। पाक के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान से होकर गुजरने वाले बीआरआइ का भारत पुरजोर विरोध करता रहा है।
सीमा विवाद पर बैठक ६ जून को
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि चीन बड़ी संख्या में सैनिकों का जमावड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत कूटनीतिक व सैन्य स्तर की बातचीत के जरिये विवाद को हल करने के प्रयास में है। उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख नरवणे ने उन्हें बताया कि चीनी सैन्य अधिकारियों के साथ सीमा विवाद पर छह जून का बैठक होनी है।

Updated on:
3 Jun 2020, 1:01 AM IST
Published on: