जयपुर

पिंकसिटी की आबोहवा में भी घुला जहर, प्रदूषण का ऑरेंज अलर्ट, एक्यूआइ 300 पार, जानें कौनसे इलाके में हवा की गुणवत्ता का क्या है हाल

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में फैले स्मॉग से हवा जहरीली होने के कारण दिल्ली के बाशिंदों की सांसों पर संकट आने लगा है। वहीं गुलाबीनगर में भी छाई धुंध और बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण हवा प्रदूषित होने लगी है।

2 min read
Nov 07, 2024
Air pollution is the biggest cause of diseases like lungs and diabetes

जयपुर। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में फैले स्मॉग से हवा जहरीली होने के कारण दिल्ली के बाशिंदों की सांसों पर संकट आने लगा है। वहीं गुलाबीनगर में भी छाई धुंध और बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण हवा प्रदूषित होने लगी है। आंकड़ों के मुताबिक जयपुर शहर के कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक- एक्यूआइ 300 के पार दर्ज किया गया है। हालांकि शहर के कुछ हिस्सों में अब भी एक्यूआइ लेवल खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच चुका है।

बता दें एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल सौ से कम रहने पर ऑक्सीजन की शुद्धता बेहतर मानी जाती है जो लोगों के सेहतमंद स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। बीते दिनों दीपोत्सव पर्व पर शहर में जमकर हुई आतिशबाजी के अलावा शहर में बढ़ रहे वाहनों के उपयोग से कॉर्बन डाई ऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों के उत्सर्जन से भी गुलाबी नगर की आबोहवा में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। दूसरी तरफ शहर में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र, हरियाणा राज्यों में छाई स्मॉग की मोटी परत का मूवमेंट भी प्रदेश की ओर रुख कर रहा है। जिसके असर से राजधानी जयपुर में भी हवा की गुणवत्ता अब ‘खराब‘ श्रेणी में आ चुकी है।

शहर में कहां कितना एक्यूआई

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड-सीपीसीबी से मिले आंकड़ों के अनुसार जयपुर शहर में आज मानसरोवर सेक्टर 12 क्षेत्र में एक्यूआई लेवल 347 रहा जो बेहद खराब श्रेणी में है वहीं सीतापुरा रीको क्षेत्र में एक्यूआई लेवल 307 दर्ज किया गया। जबकि आदर्श नगर क्षेत्र में सुबह एक्यूआई 196 रहा जो शहर में आज सुबह सबसे कम रहा है। शास्त्री नगर में एक्यूआई 284, पुलिस कमिश्नरेट 262, मुरलीपुरा सेक्टर दो में एक्यूआई 205 रहा जो खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

Published on:
07 Nov 2024 09:19 am
Also Read
View All