जयपुर

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे, दुल्हन समेत पांच की मौत, कई गंभीर

Rajasthan Accident: इसके अलावा अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत निम्स अस्पताल जयपुर भिजवाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2025, 12:36 PM IST
Feature image
प्रतीकात्मक तस्वीर - पत्रिका

Bride And Groom Died In Accident: : राजस्थान के जयपुर ग्रामीण इलाके में स्थित जमवारामगढ़ क्षेत्र में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत बताई जा रही है, जिसमेंदुल्हन भी शामिल हैं। यह हादसा दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे.148 पर रायसर थाना क्षेत्र के भटकाबांस गांव के पास हुआ, जहां एक सवारी गाड़ी और कैंटर की आमने.सामने जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय सवारी गाड़ी में बैठे अधिकतर लोग सो रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सवारी गाड़ी में करीब 14 से 15 लोग सवार थे, जो सभी मध्यप्रदेश से विवाह समारोह के बाद लौट रहे थे। गाड़ी में नवविवाहित जोड़ा, उनके परिजन और रिश्तेदार सवार थे। जैसे ही सवारी गाड़ी भटकाबांस गांव के समीप पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा तीन अन्य लोग भी मामूली घायल हो गए हैं। इसके अलावा अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत निम्स अस्पताल जयपुर भिजवाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रायसर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कैंटर की तेज रफ्तार और लापरवाही से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव में शोक की लहर है और पीड़ित परिवार की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

Updated on:
11 Jun 2025, 12:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा 

Indian Railways: जयपुर के खातीपुरा से रेल कनेक्टिविटी ने पकड़ी रफ्तार, डेढ़ साल में ट्रेनें दोगुनी; इन शहरों का सफर आसान